धूल-मिट्टी व प्रदूषण के कारण अक्सर कील मुहांसों की समस्या हो जाती है। यह कई बार आपके चेहरे पर निशान छोड़ जाते हैं। आइए जानें कील मुहांसों से छुटकारा पाने के कुछ आसान उपाय-
शहद और दालचीन
दालचीन पाउडर में शहद मिलाकर लगाने से कील मुहांसों से छुटकारा मिलता है। इसे रातभर के लिए चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। सुबह होने पर इसे गुनगुने पानी से धोएं।
सदाबहार के फूल
कील मुहांसों की समस्या को दूर करने के लिए सदाबहार के फूलों से बने हुए फेस पैक को लगाएं। इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटी माइक्रोबियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इससे बैक्टीरिया के दुष्प्रभाव से बचाव होता है।
नीम का पानी
कील मुहांसों से छुटकारा पाने के लिए आपको नीम के पानी से नहाना चाहिए। यह आपकी त्वचा को ग्लोइंग बनाता है। साथ ही नीम के पानी से नहाने से चेहरे से दाग धब्बों को दूर करने में मदद मिलती है।
शहद
एंटीसेप्टिक व एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर शहद को रातभर के लिए चेहरे पर लगाएं। सुबह उठकर सादे पानी से चेहरा धोएं। इससे कील मुहांसों से राहत मिलेगी।
हल्दी
इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो आपको कील मुहांसों की समस्या से राहत दिला सकते हैं। त्वचा पर इसके लेप का प्रयोग करें।
नींबू और गुलाब जल
विटामिन सी से भरपूर नींबू आपकी त्वचा की चमक को बढ़ाने के साथ ही उसे गहराई से साफ भी करता है। इसमें गुलाब जल मिलाकर त्वचा पर लगाएं।
इन आसान तरीकों को अपनाकर आप कील मुहांसों से राहत पा सकते हैं। अगर आपको इस्तेमाल की गई किसी सामग्री से एलर्जी है तो उसका प्रयोग न करें। सेहत से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com