सफेद बालों को बढ़ने से कैसे रोकें?

By Shilpy Arya
11 Feb 2025, 18:45 IST

आजकल असमय बालों का सफेद होना एक बड़ी समस्या है। कुछ नुस्खों को अपनाकर आप बालों का सफेद होना कम कर सकते हैं। लेख में विस्तार से जानें सफेद बालों को बढ़ने से कैसे रोकें?

ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल की मदद से आप बालों का सफेद होना कम कर सकते हैं। रात में सोने से पहले इससे बालों की मालिश करें। सुबह सादे पानी से बाल धोएं।

कॉफी

बालों को काला करने के लिए कॉफी फायदेमंद हो सकती है। इसके एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण बेहद फायदेमंद होते हैं। 2 चम्मच कॉफी पाउडर लेकर इसमें पानी मिलेकर पकाएं। फिर मिश्रण के ठंडा होने के बाद इसे बालों में लगाएं।

प्याज का रस

प्याज के रस बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके एंटी-ऑक्सीडेंट गुण सफेद बालों को कम करते हैं।

गुडहल के फूल

गुडहल के फूल के पानी से आप अपने बालों को धोएं। इससे आपके बालों को काला बनाए रखने में मदद मिलेगी।

आंवला

बालों को काला बनाए रखने के लिए आप आंवले की मदद लें। इसे पानी में उबाल लें। फिर पानी के ठंडा होने के बाद इससे हेयरवॉश करें।

नारियल का तेल

सफेद बालों को बढ़ने से रोकने के लिए आप नारियल के तेल की मालिश करें। इसमें व‍िटाम‍िन ई, एंटी-ऑक्‍सीडेंट और लॉर‍िक एस‍िड के गुण होते हैं, जो बालों को काला करते हैं।

सफेद बालों को बढ़ने से रोकने के लिए ये तरीके अपनाएं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com