कठोर मल के कारण हो रही है परेशानी, करें ये उपाय

By Shilpy Arya
09 Jan 2025, 19:30 IST

स्टूल हार्ड होने के कारण अक्सर ठीक से पेट साफ नहीं हो पाता है। पेट साफ न होने की वजह से आप सारा दिन चिड़चिड़े रहते हैं। साथ ही, आपको सुस्ती और आलस का सामना भी करना पड़ता है।

इस स्टोरी में न्यूट्रिशनिस्ट मिनाक्शी पेट्टुकोला से जानें मल त्याग की क्रिया को आसान बनाने के तरीके-

पत्ते वाली सब्जियां

आपको अपनी डाइट में पत्ते वाली सब्जियां एड करनी चाहिए। यह फाइबर के गुमों से भरपूर होती हैं, जो मल त्याग की क्रिया आसान बनाने के साथ ही शरीर को पोषण भी देती हैं।

सेब

कठोर मल के कारण अगर आपका भी पेट साफ नहीं होता है, तो आप सेब का सेवन कर सकते हैं। यह अघुलनशील फाइबर का अच्छा सोर्स होता है, जो पाचन ठीक करता है।

दलिया

आप अपनी डेली डाइट में दलिया एड कर सकते हैं। दलिया का सेवन करने से पाचन ठीक रहता है। इसमें पाए जाने वाले फाइबर के गुण आपके पेट को दुरुस्त रखते हैं।

केला

कठोर मल को मुसायम बनाने के लिए और पेट को अच्छे से साफ करने के लिए रोज 1 केला खाएं। इसके पेक्टिन के गुण बेहद लाभकारी होते हैं।

बीन्स

पेट को साफ करने में बीन्स खाना लाभकारी हो सकता है। इसके फाइबर और स्टार्च के गुण कब्ज और अपच से आपका बचाव करते हैं।

कठोर मल के कारण होने वाली परेशानी को दूर रने के लिए ये चीजें खाएं। इसके अलावा, भरपूर मात्रा में पानी पिएं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com