बारिश के मौसम में अक्सर आप बारिश में भीग जाते हैं। इस कारण आपके गले में खिच-खिच और खराश की समस्या हो जाती है, जो कई बार बोलने में भी तकलीफ का सामना करने का कारण बनती है।
आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्सा भावसार सावलिया से जानिए गले को साफ करने के कुछ आसान तरीके-
मुलेठी
गले को साफ करने के लिए मुलेठी का सेवन एक अच्छा उपाय है। 1 चम्मच मुलेठी पाउडर के साथ 1 चम्मच शहद का सेवन करें। आप इसे दिन में 2 बार ले सकते हैं।
मेथी
1 चम्मच मेथी दानों को 1 कप पानी में पकाएं। फिर इसे छान कर इसका सेवन करें। इसमें गले को लाभ पहुंचाने वाले गुण होते हैं।
हल्दी का पानी
1 गिलास पानी में 1 चम्मच हल्दी मिलाकर उबालें। आप इसमें अपने स्वाद के अनुसार नमक मिला सकते हैं। जब यह पानी आधा रह जाएं, तब इसे ठंडा होने के लिए रखें।
दालचीनी की चाय
गले की खराश को दूर करने के लिए आप दालचीनी की चाय में नींबू का रस और शहद डालकर पी सकते हैं। इससे आपकी इम्यूनिटी बढ़ती है।
भाप लें
गले को साफ करने के लिए आप गर्म पानी की भाप ले सकते हैं। इससे छाती में जमा बलगम भी बाहर हो जाता है।
तुलसी
तुलसी की पत्तियों में गले को साफ रखने वाले और शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाने वाले गुण होते हैं। इन्हें पानी में उबालें। फिर इस पानी को छानकर इसमें शहद मिलाकर पिएं।
गले को साफ करने के लिए ये तरीके अपनाएं। साथ ही, ठंडे पानी का सेवन न करें। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com