कंधों का दर्द हो जाएगा छूमंतर, करें ये उपाय

By Shilpy Arya
28 Jan 2025, 21:30 IST

कंधों में दर्द होना एक बेहद आम समस्या है। यह अधिक भार उठाने से, वजनदार बैग टांगने से, भारी काम करने से और हैवी वर्कआउट करने से हो सकता है। इस लेख में विस्तार से जानें कंधों का दर्द दूर करने के आसान उपाय-

हल्दी दूध

हल्दी दर्द को कम करने में मदद करती है। इसमें मौजूद करक्यूमिन के गुण दर्द और सूजन को घटाते हैं। रोजाना गर्म दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाकर पिएं।

स्ट्रेचिंग

कंधों का दर्द कम करने के लिए आपको 5 से 10 मिनट स्ट्रेचिंग करनी चाहिए। इससे दर्द में काफी राहत मिलेगी।

तुलसी

इसकी पत्तियों को रात भर के लिए पानी में भिगो दें। सुबह इन्हें उबालकर उस पानी का सेवन करें। इससे कंधों का दर्द घटाने में मदद होगी।

सरसों का तेल

सरसों के तेल में लहसुन मिलाकर इस तेल को पकाएं। इस तेल को ठंडा होने के लिए रखें। ठंडा होने के बाद इसे छानकर इस तेल से प्रभावित जगह की मालिश करें।

सिंकाई करें

सिंकाई करना भी कंधों का दर्द दूर करने में मदद कर सकता है। सोने से पहले कंधों की सिकाई करें।

मेथी

सरसों के तेल में मेथी के दाने डालकर पकाएं। ठंडा होने पर इस तेल से अपनी कंधों की मालिश करें। इससे दर्द से राहत मिलेगी।

अदरक

अदरक के पानी के सेवन करने से दर्द से राहत मिल सकती है। इसमें दर्द घटाने वाले गुण मौजूद होते हैं।

कंधों का दर्द दूर करने के लिए ये तरीके अपनाएं। अधिक दिक्कत होने पर डॉक्टर से संपर्क करें। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com