पेट से गैस निकालने के 5 देसी उपाय

By Himadri Singh Hada
11 Mar 2025, 13:00 IST

पेट की गैस एक आम समस्या है। इससे राहत पाने के लिए आप हल्के तेल से पेट की मालिश कर सकते हैं। जिससे ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और गैस से आराम मिलता है।

एक्सपर्ट की राय

रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानते हैं कि पेट की गैस को तुरंत कैसे खत्म करें?

योग करें

योगा पेट की गैस को दूर करने का एक बेहतरीन तरीका है। पवनमुक्तासन और भुजंगासन जैसे आसान योगासन से गैस निकलने में मदद मिल सकती है। साथ ही, प्राणायाम भी बहुत फायदेमंद है।

योगासन के फायदे

पेट की गैस के लिए योगासन करना एक प्राकृतिक उपाय है। यह न केवल गैस को बाहर निकालता है बल्कि तनाव को भी कम करता है, जिससे आपका पाचन तंत्र बेहतर काम करता है।

सेब का सिरका

सेब का सिरका पेट में गैस को तुरंत निकालने में मदद कर सकता है। एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पीने से गैस में आराम मिलता है और पाचन भी बेहतर होता है।

गैस की समस्या

गैस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप सोडा का सेवन भी कर सकते हैं। एक गिलास पानी में थोड़ा सा बेकिंग सोडा डालकर पीने से पेट की गैस तुरंत निकल सकती है।

सौंफ का सेवन

सौंफ पेट की गैस को दूर करने का एक प्रभावी तरीका है। आप खाना खाने के बाद सौंफ और मिश्री खा सकते हैं या सौंफ को उबालकर उसका पानी पी सकते हैं।

हर्बल टी

हर्बल टी जैसे पुदीना, अदरक या कैमोमाइल टी पीने से पेट की गैस से राहत मिल सकती है। नींबू और शहद मिलाकर यह और भी फायदेमंद बनता है।

गैस की समस्या से राहत

अगर आपको बार-बार गैस की समस्या होती है, तो सौंफ को अपनी डाइट में शामिल करें। यह पेट को साफ करने में मदद करता है और गैस की समस्या को कम करता है।

सोडा का सेवन करने से पेट में बनने वाली गैस को जल्दी बाहर निकाला जा सकता है। हालांकि, इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com