आजकल की बदलती जीवनशैली और गलत खानपान के कारण पेट में गैस की समस्या आम हो गई है, जिसे सही आहार और घरेलू उपायों से नियंत्रित किया जा सकता है।
एक्सपर्ट की राय
इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानिए, पेट में गैस बनने पर क्या खाना चाहिए?
गैस की समस्या दूर करने के उपाय
आयुर्वेद के अनुसार, अजवाइन, सौंफ, पुदीना और हींग का सेवन पाचन को मजबूत बनाता है और गैस की समस्या को दूर करने में मदद करता है।
भोजन चबा चबाकर खाएं
जल्दी-जल्दी और सही तरीके से चबाए बिना भोजन करने से पाचन तंत्र पर दबाव पड़ता है, जिससे पेट में गैस और भारीपन की समस्या हो सकती है।
मसालेदार चीजों से बचें
ज्यादा मसालेदार, तला-भुना और प्रोसेस्ड फूड खाने से पेट में गैस की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए, हल्का और सुपाच्य भोजन लेना फायदेमंद होता है।
पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से पाचन तंत्र सही तरीके से काम करता है और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे गैस की समस्या कम होती है।
पेट में गैस से राहत
पेट में गैस से राहत पाने के लिए अजवाइन और सौंफ को गर्म पानी के साथ लेना एक कारगर उपाय माना जाता है, जो पेट को हल्का रखता है।
पुदीने का सेवन
पुदीना न केवल पेट को ठंडक प्रदान करता है, बल्कि पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाता है। गैस बनने की समस्या में आराम मिलता है।
हींग
हींग का उपयोग भारतीय रसोई में पारंपरिक रूप से किया जाता है। यह गैस, पेट दर्द और अपच को कम करने में बेहद असरदार होता है।
नियमित रूप से हल्की एक्सरसाइज और योग करने से पेट से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं। कोई भी समस्या होने पर डॉक्टर सलाह लें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com