दिवाली के बाद आंखों की एलर्जी कैसे कम करें?

By Shilpy Arya
01 Nov 2024, 15:30 IST

दिवाली के बाद पटाखों के धुएं के कारण कई लोगों की आंखों में एलर्जी की दिक्कत हो जाती है। इससे उन्हें आंखों में खुजली और जलन हो सकती है। लेख में विस्तार से जानें आंखों की एलर्जी से आराम पाने के तरीके-

ठंडी सिकाई

आंखों की एलर्जी से राहत पाने के लिए आप अपनी आंखों की ठंडी सिकाई कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको जलन से राहत मिलेगी।

हाथ न लगाएं

दिवाली के बाद अगर आपके भी आंखों में एलर्जी हो गई है, तो आप अपनी आंखों पर बार-बार हाथ लगाने से और छूने से बचें। ऐसा करने से हाथो में मौजूद बैक्टीरिया आंखों को प्रभावित कर सकते हैं।

आई मेकअप न करें

दिवाली के बाद आंखों की एलर्जी को कम करने के लिए आप कुछ दिन के लिए आई मेकअप करने से परहेज करें। इनमें मौजूद केमिकल आंखों को नुकसान करते हैं।

स्क्रीन टाइम कम करें

आजकल अधिकतर लोगों को सारा काम लैपटॉप और मोबाइल से होता है। लेकिन, आंखों में एलर्जी होने पर आपको लैपटॉप पर काम करते हुए 5-5 मिनट के ब्रेक लेने चाहिए। इससे आपकी आंखों को आराम मिलेगा।

अच्छी नींद लें

दिवाली के बाद आंखों की एलर्जी से आराम पाने के लिए आपको अच्छी नींद लेनी चाहिए। इससे आपकी आंखों को काफी हद तक आराम मिलेगा।

आंखें धोएं

आपके दिन में 2 से 3 बार अपनी आंखों को धोना चाहिए। इससे आपकी आंखे साफ और सेफ रहेंगी। साथ ही, आंखों को मलने से परहेज करें।

दिवाली के बाद आंखों की एलर्जी दूर करने के लिए आपको ये तरीके अपनाने चाहिए। लेकिन, यह दिक्कत ज्यादा दिन रहने पर डॉक्टर से मिलें। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com