खराब खानपान व बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल के अलावा शरीर की सूजन के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। लेख में विस्तार से जानें शरीर की सूजन कम करने के तरीके-
शुगर कंट्रोल करें
अगर आप डायबिट के पेशेंट हैं, तो आपको शुगर कंट्रोल करनी चाहिए। कई बार ब्लजड शुगर लेवल बढ़ने से भी शरीर में सूजन आ जाती है।
इन चीजों से करें परहेज
आपको बॉडी में टॉक्सिंस बढ़ाने वाली चाजों के सेवन से परहेज करना चाहिए। जिनमें जंक फूड, रिफाइंड और शुगरी फूड्स, प्रोसेस्ड फूड स्मोकिग, शराब पीना आदि शामिल हैं।
हल्दी का सेवन
आप अपनी डाइट में हल्दी को जरूर एड करें। यह एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों का बेहतरीन सोर्स होती है, जो सूजन कम करने में मदद करती है।
योग करें
रोजाना 15 से 20 मिनट योग करने की आदत डालें। यह शरीर की सूजन कम करने में आपकी मदद कर सकता है।
वेट मैनेज करें
शरीर की सूजन घटाने के लिए आपको अपना बढ़ा हुआ वजन जरूर कंट्रोल करना चाहिए। ज्यादा वजन भी सूजन की वजह बनता है।
हेल्दी डाइट
आपको स्वस्थ रखने में डाइट अहम भूमिका निभाती है। ताजे फल-सब्जियां, ओमेगा -3 फैटी एसिड से भरपूर चीजें खाएं।
शरीर की सूजन घटाने में ये तरीके आपकी मदद कर सकते हैं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com