रात में मच्छरों से चैन की नींद कैसे पाएं?

By Himadri Singh Hada
24 Apr 2025, 10:00 IST

अगर समय रहते सही उपाय अपनाए जाएं, तो मच्छरों से बचा जा सकता है। इससे रातभर चैन की नींद ली जा सकती है।

मच्छरदानी का इस्तेमाल

रात को सोने से पहले कमरे में मच्छरदानी या मच्छर भगाने वाली मशीन जरूर चलाएं, ताकि मच्छर दूर रहें और आप आराम से बिना परेशान हुए अपनी नींद पूरी कर सकें।

दरवाजे-खिड़कियां बंद रखें

सोने से पहले कमरे के सभी दरवाजे-खिड़कियां अच्छे से बंद कर दें, ताकि बाहर से कोई मच्छर अंदर न घुस पाए। इसके अलावा, कमरे की खिड़कियों और दरवाजों पर जाली लगवाएं।

नीम या तुलसी के पत्तों का धुआं

नीम या तुलसी के पत्तों का धुआं भी मच्छर भगाने में बहुत असरदार होता है। इसे रात को जलाकर कमरे में कुछ देर के लिए रख सकते हैं।

स्किन पर क्रीम या लोशन लगाएं

शरीर पर मच्छर भगाने वाली क्रीम या लोशन लगाना भी फायदेमंद होता है। इससे मच्छर पास नहीं आते और आप चैन की नींद ले सकते हैं।

कमरे को साफ-सुथरा रखें

अपने कमरे को साफ-सुथरा और सूखा रखें। गंदगी और पानी जमा होने की जगहों पर मच्छर सबसे ज्यादा पनपते हैं और रात में काटने आते हैं।

पूरी आस्तीन वाले कपड़े पहनें

मच्छरों से बचने के लिए पूरी आस्तीन वाले कपड़े और पायजामा पहनकर सोएं। इससे आपका शरीर ढका रहेगा और मच्छर काट नहीं पाएंगे।

कपूर का इस्तेमाल

सोने से पहले कमरे में कपूर जलाना भी एक अच्छा तरीका है। इसका धुआं मच्छरों को भगाता है और कमरे में एक अच्छी खुशबू भी बना देता है।

अपने आस-पास पानी जमा न होने दें। इससे वातावरण भी शुद्ध रहेगा। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com