बिना एक्सरसाइज के कम होगी पेट की चर्बी, अपनाएं ये 5 उपाय

By Himadri Singh Hada
13 Dec 2024, 17:00 IST

पेट की चर्बी कम करने के लिए एक्सरसाइज जरूरी नहीं है। आप कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर इसे घटा सकते हैं। इसके लिए फ्रूट जूस और दही जैसे तरल पदार्थों का सेवन फायदेमंद होता है।

पानी पिएं

भरपूर मात्रा में पानी पीने की आदत डालें। दिनभर में 8-10 गिलास पानी पीने से शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे कैलोरी घटाने में मदद मिलती है। इससे डाइजेशन भी ठीक रहता है।

प्रोटीन का सेवन

अपनी डाइट में ज्यादा प्रोटीन शामिल करें। इसके लिए दालें, अंडे और सोया जैसी चीजों को खाएं। इससे मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में भी मदद मिलती है। साथ ही, ये पेट की चर्बी घटाने में भी मददगार हैं।

गट हेल्थ में सुधार

प्रोबायोटिक्स जैसे- दही और छाछ का सेवन करें। यह आपके गट हेल्थ को सुधारता है। इससे पेट की चर्बी को कम करने में मदद मिलती है।

पर्याप्त नींद लें

नींद पूरी करने से पेट की चर्बी घटाने में मदद मिल सकती है। रोजाना 7-8 घंटे की नींद लेने से शरीर का मेटाबॉलिज्म सही रहता है।

ध्यान करें

ज्यादा तनाव लेने से शरीर में हार्मोनल बदलाव होने लगते हैं, जो पेट की चर्बी बढ़ा सकते हैं। ऐसे में मानसिक शांति बेहद जरूरी है। तनाव कम करने के लिए आप मेडिटेशन भी कर सकते हैं।

पैकेज्ड फूड से बचें

बाहर के तला-भुना खाना, पैकेज्ड फूड और चीनी का सेवन करने से बचें। प्रोसेस्ड फूड खाने से पेट पर जमी चर्बी बढ़ सकती है। ऐसे में इन चीजों को खाने से परहेज करें।

फ्रेश फूड खाएं

ज्यादा तेल-घी वाले फूड को खाने से बचें। घर का बना ताजा खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। घर का खाना खाएं, ताकि शरीर में ज्यादा कैलोरी न जाए।

जीरा पानी का सेवन

रोजाना सुबह जीरा पानी या सौंफ के पानी का सेवन कर सकते हैं। यह पेट की चर्बी को घटाने में मदद करता है। इससे मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में भी मदद मिलती है।

इन आसान टिप्स को अपनाकर बिना एक्सरसाइज के पेट की चर्बी कम की जा सकती है। अगर आपको कोई गंभीर समस्या है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com