दांतों को स्वस्थ कैसे रखें?

By Shilpy Arya
13 May 2025, 18:30 IST

हेल्दी बॉडी के लिए आपके दांतों का स्वस्थ होना भी बेहद जरूरी होता है। इस लेख में जानें दांतों को स्वस्थ रखने के कुछ आसान तरीके-

रात में ब्रश

दांतों को स्वस्थ रखने के लिए दिन में 2 बार ब्रश करना बहुत जरूरी है। रात के समय ब्रश जरूर करें। कई बार बार भोजन के कण रातभर दांतों में फंसे रहते हैं, जो सड़न पैदा करते हैं।

सही ब्रश का चुनाव

आपको अपने दांतों के लिए मीडियम साइज का मुलायम ब्रिसल वाला ब्रश का चुनाव करना चाहिए। इससे मसूड़ों में चोट नहीं लगती है और दांत भी बेहतर साफ होते हैं।

तेज न करें ब्रश

जल्दी-जल्दी ब्रश करने के कारण अंदर के दांंतों की सफाई ठीक से नहीं हो पाती। इससे उनमें कैविटी का खतरा बना रहता है। धीरे-धीरे अंदर के दांतों की सफाई भी करें।

तिल के बीज

तिल के बीज में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इन्हें खाने से दांत स्वस्थ और मजबूत बनते हैं। साथ ही, इससे दांतों में जमा प्लाक भी साफ होता है।

मिल्क प्रोडक्ट्स

कैल्शियम, विटामिन डी और फॉस्फेट से भरपूर चीजें डाइट में एड करें। इससे मुंह का पीएच स्तर बढ़ता है और एसिड लेवल में कमी आती है। दूध, दही और पनीर खाएं।

नीम की दातून

दांतों को हेल्दी रखने के लिए आप नीम की दातून कर सकते हैं। यह आपके दांतों में मौजूद बैक्टीरिया को मारती है और दांत में होने वाले दर्द से राहत दिलाती है।

दांतों को स्वस्थ रखने के लिए ये तरीके अपनाएं। 6 महीने में 1 बार अपने दांतों की जांच भी जरूर कराएं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com