किडनी को कैसे स्वस्थ रखें?

By Shilpy Arya
09 Jan 2025, 16:45 IST

किडनी से जुड़े रोगों को दूर रखने के लिए किडनी का स्वस्थ होना बेहद जरूरी है। हेल्दी किडनी के लिए आप कुछ टिप्स फॉलो कर सकते हैं। लेख में जानें विस्तार से-

पानी पिएं

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए आपको रोजाना कम से कम 8 से 10 गुलास पानी पीना चाहिए। इससे सोडियम के साथ ही टॉक्सिंस बॉडी से बाहर निकल जाते हैं। आप चाहें तो हल्का गुगुना पानी पी सकते हैं।

वेजिटेबल जूस

रोजाना सुबह सब्जियों के जूस का सेवन करने से किडनी को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। यह जूस पानी से भरपूर होते हैं।

ज्यादा नमक से परहेज

कई लोग नमक का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं। इससे किडनी को नुकसान पहुंचता है। स्वस्थ किडनी के लिए आपको अधिक नमक खाने से परहेज करना है।

वजन नियंत्रित करें

आपका अधिक वजन किडनी और लिवर से जुड़े रोगों का जोखिम बढ़ाता है। हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज की मदद से किडनी को स्वस्थ रखें।

साबुत अनाज

फाइबर के गुणों से भरपूर साबुत अनाज का सेवन करने से किडनी को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। यह शरीर के लिए अन्य तरीकों से भी फायदेमंद है।

फल खाएं

ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी के साथ सेब, पपीता जैसे फलों को अपनी डाइट में एड करें। इनमें विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट के गुण अच्छी मात्रा में होते हैं।

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए ये तरीके अपनाएं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com