40 की उम्र तक आंखों पर नहीं लगेगा चश्मा, करें ये 7 काम

By Himadri Singh Hada
14 Feb 2025, 15:30 IST

बदलती लाइफस्टाइल के कारण आजकल कम उम्र में ही लोगों को चश्मा लगाना पड़ता है। हालांकि, कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर आप अपनी आंखों की रोशनी बढ़ा सकते हैं और चश्मे का नंबर भी कम कर सकते हैं।

तांबे के बर्तन में पानी पीना

तांबे के बर्तन में रखा पानी सुबह पीने से आंखों की सेहत बेहतर होती है। यह आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ-साथ कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

आंवला खाना

आंवला विटामिन-सी से भरपूर होता है और आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। आप आंवला कच्चा, जूस, मुरब्बा या कैंडी के रूप में खा सकते हैं और आंवले के पानी से आंखें धोना भी फायदेमंद है।

गन्ने का रस और नींबू पानी

गन्ने का रस और नींबू पानी में मौजूद पोषक तत्व आंखों की रोशनी के लिए बेहद फायदेमंद हो सकते हैं। नियमित सेवन से आंखों की सेहत बेहतर होती है और चश्मे का नंबर कम होने की संभावना बढ़ सकती है।

हरी घास पर नंगे पैर चलना

सुबह ओस से भीगी हरी घास पर नंगे पैर चलने से आंखों की रोशनी में सुधार होता है। यह नुस्खा न केवल आंखों, बल्कि डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है।

आंखों को मिलेगी राहत

आंखों पर स्ट्रैस को कम करने के लिए हथेलियों को रगड़कर गर्म करें और उन्हें आंखों पर रखें। ऐसा दिन में दो बार करने से आंखों को राहत मिलती है।

एक्सरसाइज करना

रोजाना एक्सरसाइज और आंखों को समय-समय पर आराम देना आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। पैर के तलवों पर सरसों के तेल से मालिश करने से भी आंखों को स्ट्रैस से राहत मिलती है।

अखरोट का तेल

अखरोट का तेल आंखों की मालिश के लिए बेहतरीन है। इसमें मौजूद पोषक तत्व आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

स्क्रीन टाइम कम करें

आंखों को स्वस्थ रखने के लिए स्क्रीन टाइम को सीमित करें और लंबे समय तक कंप्यूटर पर काम करने के बाद आंखों को आराम दें। यह आंखों की थकान को कम करता है।

इन आसान और प्राकृतिक उपायों को अपनाकर आप अपनी आंखों की सेहत को बेहतर बना सकते हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com