ठंड में सुबह सुस्ती कैसे दूर करें?

By Shilpy Arya
17 Dec 2024, 13:53 IST

ठंड के मौसम में आपको रोजाना सुबह-सुबह आलस और सुस्ती का सामना करना पड़ता है। ऐसे में मौसम ठंडा होने के कारण अधिक नींद भी आती है। इस लेख में विस्तार से जानें ठंड में सुबह सुस्ती कैसे दूर करें-

अलार्म लगाएं

ठंड के मौसम में रात में अलार्म लगाकर सोएं। सुबह अलार्म के साथ ही उठने की कोशिश करें। ऐसा करने से सुस्ती दूर करने में मदद मिलेगी।

वॉक करें

सुस्ती भगाने के लिए रोज सुबह 10 से 15 मिनट की वॉक जरूर करें। वॉक करने से शरीर को एक्टिव रखने में मदद मिलती है और आप सारा दिन फुर्तीले रहते हैं।

मेडिटेशन करें

ठंड के मौसम में रोज सुबह आपको 5 मिनट मेडिटेशन करना चाहिए। इससे आपका मन व दिमाग शांत होता है और मूड फ्रेश होता है।

धूप लें

सर्दियों के मौसम में आपको सुबह की धूप जरूर लेनी चाहिए। विटामिन डी की कमी होने की वजह से कई बार सुस्ती का सामना करना पड़ सकता है।

हेल्दी नाश्ता

आपको सुबह का नाश्ता हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर करना चाहिए। प्रोटीन और कार्ब्स डाइट का सेवन करें। इससे आपको सुबह सुस्ती दूर करने में मदद मिलेगी।

योग करें

ठंड में सुबह सुस्ती भगाने के लिए रोजाना योगाभ्यास करें। इससे शरीर में फुर्ती आती है। साथ ही, आप हेल्दी और फिट रहते हैं।

ठंड में सुबह सुस्ती भगाने के लिए ये सभी टिप्स फॉलो करें। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com