कूल्हे के दर्द से राहत पाने के 6 देसी तरीके

By Himadri Singh Hada
18 Apr 2025, 12:00 IST

कूल्हों में दर्द की समस्या केवल बुजुर्गों में नहीं, बल्कि युवाओं में भी आम है। यह दर्द कई कारणों से हो सकता है, जैसे- लंबे समय तक बैठना, मोटापा या एक ही स्थिति में खड़ा रहना।

नीलगिरी का तेल

नीलगिरी का तेल कूल्हे के दर्द के लिए एक बेहतरीन उपाय है। आप नीलगिरी के तेल से मालिश करें। यह दर्द को कम करने में मदद करता है।

स्ट्रेचिंग करें

कूल्हे के दर्द में राहत पाने के लिए स्ट्रेचिंग करना बहुत फायदेमंद है। हल्की एक्सरसाइज से भी दर्द कम हो सकता है। लेकिन, हड्डियों पर ज्यादा दबाव न डालें।

बर्फ की सिकाई

बर्फ की सिकाई से कूल्हों के दर्द में काफी आराम मिलता है। बर्फ को कपड़े में लपेटकर दर्द वाले हिस्से पर लगाएं। इससे सूजन भी कम होती है।

गरम नमक की सिकाई

गरम नमक की सिकाई भी कूल्हे के दर्द को कम करने में प्रभावी होती है। नमक को गरम करके कपड़े में बांधें और कूल्हों पर रखकर सिकाई करें।

पपीते का सेवन

कूल्हे के दर्द से राहत के लिए पपीते का सेवन करें। पपीते में विटामिन-सी होता है, जो हड्डियों के दर्द को कम करने में मदद करता है और शरीर को पोषण भी देता है।

लहसुन का सेवन

लहसुन का सेवन भी कूल्हे के दर्द को कम करता है। आप लहसुन की 1-2 कलियां गुनगुने पानी के साथ खाएं या शहद के साथ सेवन करें।

डॉक्टर से सलाह लें

अगर कूल्हों का दर्द बढ़ जाए तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। यह कोई गंभीर समस्या का संकेत भी हो सकता है।

घरेलू उपाय

इन देसी उपायों से आप आसानी से कूल्हे के दर्द से निजात पा सकते हैं और अपनी दिनचर्या को बेहतर बना सकते हैं।

स्ट्रेचिंग और हल्के व्यायाम करने से मसल्स को आराम मिलता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com