कोहनी का मैल कैसे साफ करें?

By Shilpy Arya
05 May 2025, 14:30 IST

कोहनी में जमा मैल अक्सर हाथों की खूबसूरती को प्रभावित करता है। इससे निजात पाने के लिए आप कुछ नुस्खे ट्राई कर सकते हैं। लेख में जानें विस्तार से-

आलू

1 टुकड़ा आलू का लेकर हल्के हाथों में मलें। ऐसा 10 से 15 मिनट करने के बाद सादे पानी से कोहनी धो लें। आलू मैल और कालेपन को दूर कर सकती है।

तेल

कोहनी का मैल साफ करने के लिए आप सरसों या नारियल तेल की मदद ले सकते हैं। थोड़ा सा तेल लेकर कोहनी में लगाकर छोड़ दें। 10 मिनट के बाद इसे हल्का मसाज करते हुए साफ करें।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल आपको कोहनी के मैल और कालेपन से छुटकारा दिला सकता है। इसे लगा 10 मिनट रखें। फिर धो दें। एललोवेरा में स्किन डार्कनेस कम करने वाले गुण होते हैं।

हल्दी

हल्दी में पाए जाने वाले करक्यूमिन के गुण त्वचा का कालापन ठीक कर सकते हैं। प्रभावित जगह पर हल्दी का पेस्ट लगाएं।

शहद

कोहनी का मैल साफ करने के लिए शहद की मदद लें। शहद को लगाकर मैल वाली जगह पर स्क्रब करें।

मलाई

दूध की ताजी मलाई भी मैल साफ कर सकती है। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड के गुण बेहद लाभकारी होते हैं।

कोहनी का मैल साफ करने के लिए ये सभी टिप्स अपनाएं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com