बर्तन धोना सभी महिलाओं का रोज का काम है। लेकिन, कई बार बर्तन धोने के बाद हाथों में जलन की दिक्कत होने लगती है। लेख में जानें बर्तन धोने के बाद हाथों की जलन दूर करने के उपाय-
नारियल तेल
बर्तन धोने के बाद होने वाली हाथों की जलन दूर करने के लिए रोज हाथों की मालिश नारियल तेल से करें। इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण स्किन को संक्रमण से बचाते हैं।
एलोवेरा जेल
रोज रात को सोने से पहले हाथों में एलोवेरा जेल लगाकर मालिश करें। इसे लगाने से त्वचा को ठंडक मिलती है और ड्राईनेस घटती है।
पानी पिएं
रोजाना आपको 7 से 8 गिलास भरपूर पानी पीना चाहिए। इससे ड्राई स्किन कम होती है। कई बार पानी की कमी से त्वचा रूखी हो जाती है, जिससे हाथों में जलन होती है।
हाथ धोएं
रोजाना बर्तन धोने के बाद आपको सादे पानी से हाथों को अच्छी तरह से धोएं। इससे हाथों में लगा बर्तन धोने वाला साबुन निकल जाएगा।
मॉइश्चराइजर लगाएं
बर्तन धोने के बाद हाथों की जलन ठीक करने के लिए हाथों को अच्छे से पोछकर मॉइश्चराइजर लगाएं।
लगाएं घी
घी त्वचा की खुजली और जलन दूर करने कका आसान तरीका है। इससे हाथों की मालिश करें।
बर्तन धोने के बाद हाथों की जलन दूर करने के लिए ये तरीके अपनाएं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com