नस पर नस चढ़ जाए तो क्या करें?

By Himadri Singh Hada
17 Mar 2025, 20:00 IST

नस पर नस चढ़ना एक आम समस्या है, जो मांसपेशियों की ऐंठन या ब्लड सर्कुलेशन की कमी के कारण होती है। ऐसे में, कुछ घरेलू उपायों से इसे ठीक किया जा सकता है।

मालिश करें

नसों में ऐंठन से राहत पाने के लिए आप प्रभावित जगह पर तिल, सरसों या जैतून के तेल से हल्की मालिश कर सकते हैं। इससे ब्लड फ्लो बेहतर होगा।

एक्सरसाइज करना

नस पर नस चढ़ने से बचने के लिए रेगुलर एक्सरसाइज करें। पैरों और हाथों की मूवमेंट और स्ट्रेचिंग से नसों में ब्लड फ्लो सुधरता है और दर्द कम होता है।

हेल्दी डाइट

पोटेशियम और फाइबर से भरपूर चीजें नसों को मजबूत बनाने में मदद कर सकती हैं। बादाम, पिस्ता, और दाल इसका अच्छा स्रोत हैं।

वजन को करें कंट्रोल

वजन ज्यादा होने पर नसों पर नस चढ़ने की समस्या बढ़ सकती है। बढ़ते वजन को कंट्रोल करने से नसों पर दबाव कम होता है और दर्द में आराम मिलता है।

गर्म पानी की सिकाई

नस पर नस चढ़ने पर गर्म पानी की सिकाई करने से नसों में जमा ब्लड सर्कुलेट होने लगता है, जिससे दर्द में आराम मिलता है।

ताजे फल और साबुत अनाज

ताजे फल और साबुत अनाज का सेवन करना नसों को मजबूत बनाने के लिए अच्छा होता है। इससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं।

नस चढ़ने की समस्या

अगर बार-बार नस पर नस चढ़ जाती है, तो अपनी डाइट में नमकीन और सोडियम युक्त भोजन को कम करना चाहिए।

सेब का सिरका

सेब का सिरका नसों की ऐंठन में राहत दे सकता है। गर्म पानी में सेब का सिरका डालकर उसमें पैरों को डुबोने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है।

ताजे जूस और हाइड्रेटिंग फूड्स का सेवन नसों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। ज्यादा समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com