एड़ी के दर्द से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 देसी उपाय, मिलेगा आराम

By Himadri Singh Hada
25 Feb 2025, 10:30 IST

सुबह उठते ही अगर एड़ियों में तेज दर्द महसूस हो, तो गुनगुने पानी में सेंधा नमक या फिटकरी डालकर पैर डुबोकर बैठने से काफी राहत मिलती है। यह सूजन कम करने और मांसपेशियों को आराम देने में मदद करता है।

हल्की मालिश करें

गर्म तेल से हल्की मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और टखनों की अकड़न कम होती है, जिससे एड़ी में होने वाले दर्द से आराम मिलता है। सरसों का तेल या घी से मालिश करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

हल्दी और तेल का लेप

हल्दी में प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं। हल्दी और तेल का लेप बनाकर इसे एड़ियों पर लगाने से जल्दी राहत मिलती है और मांसपेशियां मजबूत बनती हैं।

सोने से पहले मालिश करें

फटी हुई या सूखी एड़ियों में दर्द की समस्या ज्यादा होती है। इसलिए, रात को सोने से पहले पैरों को मॉइश्चराइज करना जरूरी है। नारियल तेल, बादाम तेल या कोई अच्छा फुट क्रीम लगाने से एड़ियां कोमल और स्वस्थ रहती हैं।

गर्म और ठंडी सिकाई करना

गर्म और ठंडी सिकाई करने से भी एड़ियों में दर्द से राहत मिलती है। गर्म सिकाई ब्लड फ्लो को बढ़ाने में मदद करती है, जबकि ठंडी सिकाई सूजन को कम करने में कारगर होती है। दिन में दो बार सिकाई करना फायदेमंद साबित हो सकता है।

सही फुटवियर पहनें

दिनभर सही फुटवियर पहनना भी एड़ी दर्द को रोकने का एक अहम तरीका है। बहुत ज्यादा सख्त, ऊँची एड़ी वाले या पतले सोल वाले जूते पहनने से एड़ियों में दर्द बढ़ सकता हैष इसलिए आरामदायक और कुशन वाले जूते पहनना बेहतर होता है।

हेल्दी डाइट

शरीर में कैल्शियम और विटामिन-डी की कमी होने पर भी एड़ियों में दर्द हो सकता है। सही डाइट लेने, दूध और हरी सब्जियां खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं और एड़ी के दर्द की समस्या दूर होती है।

पैरों को स्ट्रेच करना

ज्यादा देर तक खड़े रहने या चलने से भी एड़ियों में दर्द बढ़ सकता है। इसलिए, दिनभर के दौरान पैरों को थोड़ा आराम देना जरूरी होता है। समय-समय पर पैरों को स्ट्रेच करने से भी दर्द कम किया जा सकता है।

हल्की एक्सरसाइज करें

सुबह के समय हल्की एक्सरसाइज और स्ट्रेचिंग करने से टखनों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। योगा में वृक्षासन और ताड़ासन करने से भी एड़ी के दर्द में राहत मिलती है।

अगर इन घरेलू उपायों से भी एड़ी का दर्द लगातार बना रहता है, तो डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com