एक्ने के दाग-धब्बे ठीक करने के नुस्खे

By Shilpy Arya
03 Feb 2025, 18:30 IST

जिद्दी एक्ने ठीक होने के बाद भी त्वचा पर दाग-धब्बे छोड़ जाते हैं। इनसे आपकी खूबसूरती प्रभावित होती है। लेख में जानें दाग-धब्बे ठीक करने के नुस्खे-

एलोवेरा जेल

एक्ने के दाग-धब्बे लाइट करने के लिए एलोवेरा जेल से फेस की मसाज करें। इससे त्वचा का कालापन दूर होता है। इसे आप रोजाना लगा सकते हैं।

हल्दी

एंटी-सेप्टिक गुणों से भरपूर हल्दी के पेस्ट को एक्ने में लगाने से बैक्टीरिया नष्ट होते हैं। साथ ही, स्किन टोन भी लाइट होती है।

नारियल तेल

एक्ने के दाग-धब्बे ठीक करने के लिए चेहरे पर नारियल तेल लगाएं। इससे दाग-धब्बे कम होते हैं। साथ ही, स्किन भी नेचुरली ग्लोइंग बनती है।

शहद

मुंहासों के दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए आप प्रभावित जगह पर शहद लगा सकते हैं। इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण एक्ने पैदा करने वाले बैक्टीरिया नष्ट करते हैं।

ताजी मलाई

यह ब्लीचिंग गुणों से भरपूर होती है, जो डार्क स्किन टोन को लाइट करती है। इसे लगाने से एक्ने के दाग-धब्बे कम होते हैं।

मुल्तानी मिट्टी

इसे लगाने से भी आपको दाग-धब्बे से निजात पाने में मदद मिल सकती है। इसका फेसपैक लगाएं।

एक्ने के दाग-धब्बे ठीक करने के लिए ये तरीके अपनाएं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com