हमारे शरीर के अंगों की तरह दांत भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दांत खाने को चबाते हैं, जिससे पाचन की प्रक्रिया सही से होती है और शरीर को जरूरी ऊर्जा मिलती है। दांतों को साफ रखना बेहद जरूरी है। लोग केमिकल वाले टूथपेस्ट का इस्तेमाल करते हैं लेकिन सुपारी की राख से भी दांतों की सफाई हो सकती है। आइए जानते हैं कैसे?
दांतों की सफाई का तरीका
सुरक्षित और सही तरीके से दांतों को साफ करने के लिए डॉक्टर हमें सुबह और रात दोनों वक्त ब्रश करने की सलाह देते हैं। पुराने समय में लोग दांतों को साफ करने के लिए राख और कोयले का इस्तेमाल करते थे।
दांतों के लिए प्राकृतिक उपाय
आजकल, केमिकलयुक्त टूथपेस्ट का उपयोग आम है, लेकिन आप अब भी प्राकृतिक दंतमंजन का उपयोग कर सकते हैं। सुपारी की राख एक पुराना और असरदार तरीका है, जो दांतों की सफाई में मदद करता है।
सुपारी के फायदे
सुपारी का राख दांतों से गंदगी को धीरे-धीरे साफ करता है। यह दांतों को चमकदार बनाता है और मुंह की बदबू को कम करता है।
मुंह की बदबू से छुटकारा
सुपारी की राख का इस्तेमाल मुंह से आने वाली बदबू को कम करने में भी मददगार साबित होती है। यह जीभ पर जमा गंदगी को साफ करती है और ताजगी बनाए रखती है।
सुपारी से मंजन कैसे करें?
सुपारी को आग में पकाकर, इसे पीसकर पाउडर बना लें। इस पाउडर से रोजाना दांतों को मंजन करें। कुछ दिनों में फर्क साफ दिखाई देने लगेगा।
दांतों की सफाई में बदलाव
सुपारी का नियमित उपयोग दांतों को साफ और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। यह दांतों पर जमा गंदगी को हटाने में मददगार है।
अलग-अलग राय
जहां एक तरफ बुजुर्ग लोग सुपारी के उपयोग को फायदेमंद मानते हैं, वहीं डॉक्टर्स इसके कई साइड इफेक्ट्स की चेतावनी देते हैं।
सुपारी का उपयोग करना है तो ध्यान रखें। कई शोध बताते हैं कि इसके अधिक इस्तेमाल से दांतों को नुकसान हो सकता है। इसीलिए सावधानी बरतें और जरूरत के हिसाब से ही इसका उपयोग करें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com