धनिया से कैसे बढ़ती है भूख? जानिए सेवन का सही तरीका

By Aditya Bharat
12 Jun 2025, 17:30 IST

क्या आप जानते हैं कि रसोई में मिलने वाला धनिया सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि आपकी भूख भी बढ़ा सकता है? आइए PubMed की रिपोर्ट से जानें भूख बढ़ाने के लिए धनिया का सेवन कैसे करें।

क्या कहती है रिसर्च?

स्टडी के अनुसार, चूहों पर किए गए प्रयोग में पाया गया कि धनिया के अर्क से खाने की मात्रा बढ़ी। यह भूख को बढ़ाने वाले हॉर्मोन को एक्टिव कर सकता है।

कैसे काम करता है धनिया?

धनिया के बीज में मौजूद कुछ नैचुरल तेल पाचन को दुरुस्त करते हैं। जब पाचन सुधरता है, तो शरीर को ज्यादा ऊर्जा चाहिए होती है, जिससे भूख अपने आप बढ़ती है।

आयुर्वेद में धनिया का उपयोग

आयुर्वेद में धनिया को

भूख बढ़ाने का आसान तरीका

अगर आपको भूख कम लगती है, तो एक गिलास गर्म पानी में आधा चम्मच धनिया पाउडर मिलाकर रोज सुबह पीना शुरू करें। यह आपके पेट की गर्मी को शांत कर भूख को उत्तेजित करता है।

धनिया पानी का कमाल

एक चम्मच धनिया बीज रातभर पानी में भिगो दें। सुबह इस पानी को छानकर पी जाएं। यह तरीका खासतौर से उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिनकी पाचन क्रिया कमजोर है।

बच्चों की भूख के लिए फायदेमंद

बच्चों को भूख न लगने की समस्या हो तो हल्की मात्रा में धनिया का काढ़ा दिया जा सकता है। लेकिन पहले किसी आयुर्वेद विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

किन्हें नहीं करना चाहिए सेवन?

अगर आपको एलर्जी, लो बीपी या हॉर्मोनल इम्बैलेंस की समस्या है, तो धनिया का ज्यादा सेवन नुकसान कर सकता है। सीमित मात्रा में ही उपयोग करें।

धनिया भले ही छोटा दिखे, लेकिन इसका असर गहरा है। यह नेचुरल तरीके से भूख बढ़ाने में मदद कर सकता है, बिना किसी साइड इफेक्ट के। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com