सुबह खाली पेट शहद और किशमिश खाया तो शरीर में दिखेंगे ये बदलाव

By Aditya Bharat
10 Jan 2025, 18:30 IST

कई लोग अपने दिन की शुरुआत किशमिश खाकर करते हैं तो वहीं कुछ लोग शहद के सेवन से। अगर इन दोनों को ही सुबह खाली पेट खाया जाए तो शरीर को कई स्वास्थय लाभ होंगे। आइए डायटीशियन गरिमा गोयल से जानते हैं सुबह खाली पेट शहद और किशमिश खाने के फायदों के बारे में।

किशमिश और शहद

जब किशमिश में शहद मिलाकर खाया जाता है, तो यह सेहत के लिए और भी फायदेमंद हो जाता है। दोनों ही पोषण से भरपूर हैं और शरीर को मजबूती देते हैं।

किशमिश के गुण

किशमिश में प्रोटीन, आयरन, विटामिन बी, पोटैशियम और डाइट्री फाइबर होता है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों से भी भरपूर है, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।

शहद के फायदे

शहद में आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, कैल्शियम और जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं। साथ ही इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सेहत को बनाए रखते हैं।

खून की कमी से बचाव

किशमिश और शहद का सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ता है। यह एनीमिया के मरीजों के लिए बहुत लाभकारी है और रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में मदद करता है।

पेट की समस्याओं से राहत

किशमिश का डाइट्री फाइबर और शहद का सूजन कम करने वाला गुण पेट की समस्याओं को दूर करते हैं। कब्ज, गैस, अपच जैसी समस्याओं से राहत मिलती है और पाचन तंत्र बेहतर काम करता है।

दिल और ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद

किशमिश और शहद का सेवन कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है और ब्लड प्रेशर को स्थिर रखने में मदद करता है। यह दिल के लिए भी फायदेमंद है और दिल से जुड़ी समस्याओं के खतरे को कम करता है।

मजबूत हड्डियां और दांत

कैल्शियम और औषधीय गुणों से भरपूर किशमिश और शहद हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। यह दांतों के लिए भी फायदेमंद हैं और मुंह में मौजूद बैक्टीरिया से बचाते हैं।

इन दोनों का सेवन साथ करने से शरीर को एनर्जी मिलती है और दिनभर की थकान कम होती है। आप इन दोनों का सेवन रोजाना सुबह खाली पेट कर सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com