प्रेगनेंसी के बाद पेट में स्ट्रेच मार्क्स होना एक आम प्रॉब्लम है। यह वेट गेन और हार्मोनल चेंजेस से भी हो सकते हैं। इससे परेशान होने के बजाए इसे आप घर पर ही आसानी से कम कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको एक ऐसे तेल के बारे में बताएंगे जिसके इस्तेमाल से धीरे-धीरे स्ट्रेच मार्क्स को कम किया जा सकता है।
जोजोबा ऑयल के फायदे
जोजोबा ऑयल एक नेचुरल ऑयल है, जो स्किन को डीपली मॉइस्चराइज करता है और नए सेल्स को बनने में मदद करता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन मौजूद होते हैं, जो स्किन से स्ट्रेच मार्क्स को करने में मदद करता है।
विटामिन ई ऑयल के फायदे
स्किन केयर स्पेशलिस्ट डॉ. रुबेन पस्सी ने बताया, विटामिन ई में एंटी-ऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो स्किन की डेड और डैमेज सेल्स को रिपेयर करते हैं। इससे स्किन को पोषण मिलता है, जिससे स्ट्रेच मार्क्स धीरे-धीरे कम होते हैं।
जोजोबा और विटामिन ई ऑयल के फायदे
जोजोबा ऑयल स्किन में जल्दी अब्जॉर्ब होता है और डीपली मॉइस्चराइज करता है। वहीं विटामिन ई ऑयल सेल्स को रिपेयर करता है, इन दोनों को साथ में इस्तेमाल करने से स्ट्रेच मार्क्स जल्दी कम होने लगते हैं।
स्ट्रेच मार्क्स का तेल बनाने का तरीका
स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए 2 बड़े चम्मच जोजोबा ऑयल, 1 विटामिन ई कैप्सूल को एक कटोरी में निकालकर मिक्स करें। इसे स्टोर करके एक कांच के बोतल में स्टोर करें।
स्ट्रेच मार्क्स के लिए नेचुरल ऑयल
रोजाना नहाने के बाद इस ऑयल को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाकर मसाज करें। 5 से 10 मिनट के लिए हल्के हाथों से मसाज करें, ताकि ऑयल स्किन में अच्छे से अब्जॉर्ब हो जाए।
स्ट्रेच मार्क्स कितने टाइम में सही होते हैं?
जोजोबा और विटामिन ई के इस तेल को लगातार 3 हफ्तों तक इस्तेमाल करने से आपको धीरे-धीरे फर्क नजर आने लगेगा। पुराने स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में टाइम थोड़ा ज्यादा लग सकता है।
तेल लगाने से पहले स्किन की सफाई
इस ऑयल को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाने से पहले स्किन को हल्के गुनगुने पानी से साफ करें, ताकि पोर्स ओपन हो जाएं। ज्यादा पानी पिएं और हेल्दी खाना खाएं। इस ऑयल को एलोवेरा जेल के साथ मिक्स करके भी लगा सकते हैं।
जोजोबा और विटामिन ई ऑयल के इस मिक्स ऑयल से आपके स्ट्रेच मार्क्स नेचुरल और सेफ तरीके से कम हो सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com.