फटी एड़ियों के लिए घर पर ऐसे बनाएं क्रीम

By Lakshita Negi
09 Jun 2025, 16:00 IST

सर्दी हो या गर्मी अक्सर सही देखभाल की कमी होने से एडियां सूख कर फटने लगती हैं। इसको सही करने के लिए लोग कई केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर पर ही आप एक असरदार क्रीम बना सकते हैं। आइए जानें।

क्यों फटती हैं एड़ियां?

पैरों की स्किन पर मॉइस्चर की कमी, ज्यादा टाइम तक खड़े रहने, गंदगी और पोषण की कमी से एड़ियां फट जाती है। सही देखभाल न क करे से इसमें दर्द और इंफेक्शन भी हो सकता है।

घरेलू क्रीम के फायदे

घर पर बनी फुट क्रीम नेचुरल होती है। इसमें केमिकल्स नहीं होते हैं और यह गहराई से स्किन को हील करती है। लगातार इस्तेमाल से एड़ियों की दरार कम हो सकती है।

क्रीम की सामग्री

इस क्रीम को बनाने के लिए आपको नारियल का तेल, वैक्स, कपूर, एलोवेरा जेल और थोड़ा सा गुलाब जल चाहिए। ये सारी चीजें आसानी से मिल जाती हैं।

क्रीम बनाने की विधि

एक कटोरी में 2 चम्मच नारियल का तेल लें और उसमें आधा चम्मच वैक्स मिलाएं। हल्की आंच पर इसे पिघलाएं और ठंडा होने पर इसमें बाकी चीजों को मिक्स करके अच्छे से फेंट लें।

क्रीम लगाने का तरीका

रात को सोने से पहले पैरों को अच्छे से साफ करके इस क्रीम को एड़ियों पर लगाएं और हल्की मालिश करें। चाहें तो कॉटन के मोजे पहन लें ताकि क्रीम पूरी रात स्किन में जा सके।

कितनी बार करें इस्तेमाल?

इस क्रीम को रोजाना रात को सोने से पहले लगाएं। लगातार लगाने से कुछ टाइम में फर्क दिखने लगेगा। अगर दरार बहुत ज्यादा है, तो इसका इस्तेमाल दिन में दो बार करें।

कैसे करें स्टोर?

इस क्रीम को एक साफ कांच के कंटेनर में भरकर ठंडी जगह पर रखें। आप इसे फ्रिज में भी रख सकते हैं। इस क्रीम को 20 दिन तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

फटी एड़ियों को सॉफ्ट करने के लिए इस क्रीम का इस्तेमाल जरूर आजमाएं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com