स्किन एलर्जी का सामना आपको किसी भी मौसम में करना पड़ सकता है। ऐसे में त्वचा में कई बार लाल चक्कते हो सकते हैं। जिनमें खुजली, जलन की समस्या हो सकती है। लेख में जानें त्वचा के लाल चकत्ते ठीक करने के उपाय-
एलोवेरा जेल
त्वचा के लाल चकत्तों से आराम पाने के लिए आप प्रभावित जगह पर लगाएं। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा को ठंडक प्रदान करते हैं।
शहद
लाल चकत्ते ठीक करने के लिए एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-सेप्टिक तत्वों वाले शहद को नींबू के रस में मिलाकर लगाएं। इससे इंफेक्शन कम होगा।
नारियल तेल
नारियल तेल को लगाने से भी त्वचा के लाल चकत्तेकम हो सकते हैं। दरअसल, यह एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है।
ड्राई रखें
रैशेज वाली जगह को हमेशा ड्राई रखने की कोशिश करें। गीला रहने से इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है।
साबुन न लगाएं
लाल चकत्ते ठीक करने के लिए आपको कुछ दिनों के लिए उस जगह पर साबुन लगाने से बचना चाहिए। इसमें मौजूद केमिकल्स नुकसानदायक हो सकते हैं।
सावधानी
त्वचा के लाल चकत्ते ठीक करने के लिए इन सभी चीजों को लगाएं। किसी भी चीज से स्किन एलर्जी होने पर उससे परहेज करें।
लाल चकत्ते ठीक करने में ये तरीके मदद कर सकते हैं। अधिक समय तक यह दिक्कत रहने पर डॉक्टर से संपर्क करें। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com