तनाव दूर करने के घरेलू उपाय

By Shilpy Arya
08 Jul 2025, 17:30 IST

आजकल की बिजी लाइफस्टाइल के बीच तनाव लोगों की जिंदगी का हिस्सा बनता जा रहा है। इसके कारण लोग तेजी से बीमार हो रहे हैं। लेख में जानें तनाव दूर करने के तरीके-

संगीत सुनें

तनाव दूर करने के लिए आप रोजाना संगीत सुनें। इससे शरीर में हैप्पी हार्मोन रिलीज होता है। इस तरह म्यूजिक आपके मूड को भी अच्छा रखता है।

योग करें

हेल्दी और फिट रहने के लिए रोजाना योग करें। इसस मन और दिमाग शांत रहता है। जिससे तनाव से निजात मिलती है।

डार्क चॉकलेट खाएं

डार्क चॉकलेट खाने से ब्रेन में एंडोर्फिन और सेरोटोनिन का लेवल बढ़ता है। इससे आपका मूड लाइट होता है और स्ट्रेस भी दूर होता है।

नारियल पानी

नारियल पानी में एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन सी और बी-कॉम्प्लेक्स होते हैं। इसे पीने से दिमाग को शांत रखने में मदद मिलती है।

अच्छी नींद लें

नींद की कमी से आपको चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। साथ ही, आप पूरा दिन आलस से भरे रहते हैं। इससे भी तनाव होता है। आपको 6 से 7 घंटे की अच्छी नींद लेनी चाहिए।

मेडिटेशन

स्ट्रेस दूर करने के लिए आपको रोज 10 से 15 मिनट मेडिटेशन करना चाहिए। इससे मेंटल हेल्थ अच्छी होती है।

तनाव दूर करने के लिए ये सभी घरेलू उपाय अपनाएं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com