मुंह में छाले होना एक आम समस्या हैं, जो अक्सर दर्द और परेशानी का कारण बनते हैं। ये छाले मुंह के अंदर के हिस्से में होते हैं, जैसे- जीभ, मसूड़े, तालू या गाल के अंदर। ऐसे में छालों की वजह से खाने-पीने में परेशानी हो सकती है।
डॉक्टर से जानें
हालांकि, चिंता करने की कोई बात नहीं है। कई घरेलू उपाय हैं, जिनसे इन छालों को जल्दी ठीक किया जा सकता है। यहां डॉ. नव्या हांडा (कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट) द्वारा कुछ आसान और प्रभावी घरेलू उपाय बताए गए हैं।
एलोवेरा
एलोवेरा के रस मुंह के छालों को जल्दी ठीक करने में मदद करते हैं। एलोवेरा एक प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी है और इसे सीधे प्रभावित क्षेत्र पर लगाया जा सकता है।
कैसे करें यूज?
आप ताजे एलोवेरा के पत्ते से जेल निकालें और उसे सीधे छालों पर लगाएं। यह दर्द को कम करता है और सूजन भी घटाता है।
शहद
शहद एक प्राकृतिक एंटीसेप्टिक है और इसे सीधे प्रभावित क्षेत्र पर लगाया जा सकता है। यह दाद से जुड़ी सूजन, खुजली और दर्द को कम करने में मदद करता है।
लहसुन
आपको बता दें कि लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो हर्पीज जैसी बीमारियों के इलाज में मदद करते हैं।
इस्तेमाल का विधि
सबसे पहले कुछ ताजा कच्चे लहसुन की कलियों को पीस लें और उन्हें जैतून के तेल के साथ मिला लें। आपको इस पेस्ट को अपने छालों पर दिन में कम से कम दो बार लगाना चाहिए।
लेमन बाम (Lemon Balm)
लेमन बाम एक जड़ी-बूटी है जो छालों के इलाज में फायदेमंद हो सकती है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो छालों को ठीक करने में मदद करते हैं। इसे लेप के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है या फिर चाय के रूप में भी लिया जा सकता है।
मुंह के छाले काफी तकलीफदेह हो सकते हैं, लेकिन इन घरेलू उपायों का पालन करके आप जल्दी राहत पा सकते हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com