लूजन मोशन से जल्द राहत दिलाएंगे ये 5 घरेलू उपाय

By Deepak Kumar
25 Jun 2025, 18:30 IST

लूज मोशन यानी दस्त की समस्या आम है, लेकिन समय पर इलाज जरूरी होता है। दवाओं के बजाय कुछ घरेलू उपाय अपनाकर आप जल्द राहत पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कुछ असरदार उपायों के बारे में।

नमक, चीनी और पानी का घोल

एक गिलास पानी में 1 चम्मच चीनी और ½ चम्मच नमक मिलाएं। इसे दिन में 2-3 बार पिएं। यह शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाता है और एनर्जी बनाए रखता है। दस्त में तुरंत राहत देता है।

सौंफ से पाएं आराम

भुनी और कच्ची सौंफ को बराबर मात्रा में मिलाकर खाएं और ऊपर से गुनगुना पानी पिएं। यह पाचन तंत्र को शांत करता है और दस्त की समस्या को धीरे-धीरे कम करने में मदद करता है।

जीरा वाला पानी है असरदार

1 लीटर पानी में 1 चम्मच जीरा डालकर उबालें। पानी आधा रह जाए तो ठंडा करें और थोड़ी-थोड़ी मात्रा में दिनभर पिलाएं। यह पेट को शांत करता है और लूज मोशन में राहत देता है।

केला खाएं

केले में मौजूद फाइबर और पोटैशियम दस्त में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखते हैं। दिन में 1-2 पके केले खाएं। यह पेट को बांधता है और कमजोरी को दूर करने में मदद करता है।

नारियल पानी पिएं

नारियल पानी में नैचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो लूज मोशन के दौरान शरीर को हाइड्रेटेड रखते हैं। दिन में 2-3 बार नारियल पानी पिएं और कमजोरी से बचें।

कुछ जरूरी सावधानियां

तेल-मसालेदार भोजन से परहेज करें। साफ और उबला पानी ही पिएं। भोजन हल्का और सुपाच्य हो। स्थिति गंभीर हो तो घरेलू नुस्खों के साथ डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

घरेलू उपाय क्यों अपनाएं?

दवाओं के बजाय घरेलू उपाय असरदार और सुरक्षित होते हैं। ये शरीर को आराम देते हैं, इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करते हैं और बिना साइड इफेक्ट के लूज मोशन से राहत दिलाते हैं।

लूज मोशन पाचन तंत्र के गड़बड़ होने, संक्रमित खाना-पानी या असंतुलित खानपान की वजह से होता है। समय रहते इसका इलाज जरूरी है। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com