Liver को Detox करने के घरेलू उपाय

By Deepak Kumar
31 Mar 2025, 17:00 IST

लिवर हमारे शरीर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है। यह शरीर से जहरीले पदार्थों को बाहर निकालता है, पाचन क्रिया को ठीक रखता है और खून को साफ करता है। इसलिए लिवर का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है।

हेल्थ कोच का सुझाव

अगर लिवर में कोई समस्या हो, तो शरीर में विषैले पदार्थ जमा हो सकते हैं, जिससे शरीर को कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। यहां हेल्थ कोच शिवानी देसाई ने लिवर को डिटॉक्स करने के लिए कुछ आसान घरेलू उपाय बताए हैं।

नींबू और पानी

नींबू में विटामिन C और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो लिवर को शुद्ध करने में मदद करते हैं। रोज सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में आधे नींबू का रस डालकर पीने से लिवर की सफाई होती है और पाचन क्रिया सही रहती है।

अदरक और शहद

अदरक लिवर के लिए बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि यह पाचन को बेहतर बनाता है। शहद में प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। एक छोटा टुकड़ा अदरक का चबाकर शहद के साथ खाने से लिवर की सफाई होती है।

ग्रीन टी

ग्रीन टी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं। यह लिवर को डिटॉक्स करने और उसे स्वस्थ रखने के लिए बहुत फायदेमंद है।

हल्दी

हल्दी में ‘कर्क्यूमिन’ नामक तत्व होता है, जो लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। आप हल्दी को दूध में मिला कर पी सकते हैं या फिर सीधे हल्दी पाउडर को पानी में घोल कर सेवन कर सकते हैं।

आंवला

आंवला में विटामिन C, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइबर्स होते हैं, जो लिवर के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे होते हैं। आप आंवला का जूस पी सकते हैं या फिर इसे कच्चा खा सकते हैं।

मूली

मूली में कई पोषक तत्व होते हैं जो लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। मूली को कच्चा खा सकते हैं या इसका जूस भी बना सकते हैं, जो लिवर को शुद्ध करता है और उसकी कार्यक्षमता को बेहतर बनाता है।

इन उपायों को अपनाकर आप लिवर को डिटॉक्स करने और उसे स्वस्थ रखने में सफल हो सकते हैं। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com