पीले दांतों को चमकाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

By Deepak Kumar
02 Apr 2025, 09:00 IST

आपके दांत कई कारणों से पीले हो सकते हैं। गलत खानपान, बहुत अधिक चाय या कॉफी पीना, तंबाकू या गुटखा खाना या दांतों को सही तरीके से साफ न करना, इन सभी के कारण दांत पीले हो सकते हैं। हालांकि, कुछ आसान उपायों की मदद से आप दांतों का पीलापन कम कर सकते हैं।

डॉक्टर की सलाह

आज हम यहां पीले दांतों से छुटकारा पाने के आसान घरेलू उपायों को जानेंगे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने प्रांजल आयुर्वेद‍िक क्‍लीन‍िक के डॉक्टर मनीष स‍िंह से बात की।

नारियल तेल से कुल्ला

नारियल तेल मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करता है और दांतों की चमक बढ़ाता है। आप एक चम्मच नारियल तेल लें और 4-5 मिनट तक मुंह में घुमाएं। फिर इसे थूक दें और गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें।

बेकिंग सोडा और नींबू

बेकिंग सोडा प्राकृतिक वाइटनिंग एजेंट है और नींबू का एसिड दांतों से दाग हटाने में मदद करता है। आप आधा चम्मच बेकिंग सोडा लेकर उसमें नींबू का रस मिलाएं। इस पेस्ट को टूथब्रश की मदद से दांतों पर लगाएं। फिर 1-2 मिनट बाद पानी से कुल्ला कर लें।

नमक और सरसों का तेल

नमक और सरसों का तेल मिलकर दांतों को सफेद करने में मदद करते हैं। आप आधा चम्मच नमक में 2-3 बूंदें सरसों के तेल की मिलाएं। फिर इसे उंगली या ब्रश से दांतों पर रगड़ें और 2 मिनट बाद धो लें।

एलोवेरा जेल से ब्रश करें

एलोवेरा दांतों को चमकाने और मसूड़ों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। आप थोड़ा सा ताजा एलोवेरा जेल निकालें। फिर इसे टूथब्रश से दांतों पर लगाएं और हल्के हाथों से ब्रश करें।

फलों के छिलके का यूज करें

पीले दांतों को साफ करने के लिए आप केले, नींबू या संतरे के छिलकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये छिलके दांतों को साफ करने में मदद करते हैं और ओरल हेल्थ को बेहतर बनाए रखते हैं।

हल्दी-नारियल तेल का पेस्ट

नारियल तेल और हल्दी का यह पेस्ट न सिर्फ दांतों की चमक बढ़ाता है, बल्कि यह आपके मुंह में हानिकारक बैक्टीरिया से लड़ने में भी मदद कर सकता है।

इन आसान घरेलू नुस्खों को अपनाकर आप अपने दांतों को सफेद और चमकदार बना सकते हैं। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com