खराब खानपान के कारण ज्यादातर लोग एसिडिटी, गैस और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में इससे राहत के लिए कुछ उपायों को अपनाया जा सकता है। आइए लेख में जानें -
सौंफ खाएं
सौंफ की तासीर ठंडी होती है। खाने के बाद सौंफ खाएं। इससे पेट की जलन को शांत करने, गैस और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।
केला खाएं
केले में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। इसका सेवन करने से एसिडिटी की समस्या से राहत देने में मदद मिलती है, साथ ही इससे पाचन दुरुस्त होता है।
अजवाइन खाएं
अजवाइन में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने या इसके पानी का सेवन करने से गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।
हींग लें
हींग में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में गैस, एसिडिटी और पेट दर्द को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही ये स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।
पुदीने के पत्ते चबाएं
पुदीने में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में एसिडिटी की समस्या से राहत के लिए पुदीने की पत्तियों को चबाएं या इसकी चाय का सेवन करें। इससे पाचन दुरुस्त होता है।
एलोवेरा का जूस पिएं
एलोवेरा का जूस में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं। नियमित रूप से इसके जूस का सेवन करने से गैस और एसिडिटी की समस्या से राहत देने में मदद मिलती है।
आंवला खाएं
आंवला में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। रोज सुबह 1 आंवला का सेवन करने से गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।
एसिडिटी से बचने के लिए कुछ घरेलू उपायों को अपनाया जा सकता है। लेख में स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com