यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन का सामना अक्सर महिलाओं को करना पड़ता है। इस स्टोरी में होम्योपैथ और न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. स्मिता भोईर पाटिल से विस्तार से जानें UTI होने पर क्या करना चाहिए-
क्रैनबेरी
UTI होने पर आपको क्रैनबेरी का सेवन करना चाहिए। इसका फल और जूस दोनों ले सकते हैं। इसका सेवन काफी फायदेमंद है।
हाइड्रेटेड रहें
रोजाना कम से कम 7 से 8 गिलास पानी का सेवन करने के अवाला फलों का जूस, कोकोनट वॉटर, छाछ आदि का सेवन करें।
डी-मैनोज
यह एक तरह की चीनी है, जो UTI ठीक करने में आपकी मदद करती है। यह कुछ फलों में पाई जाती है। साथ ही, आप डॉक्टर की सलाह पर इसके सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं।
साबुन न लगाएं
प्राइवेट पार्ट को खुशबूदार साबुन से वॉश करने से बचें। इससे वेजाइना का पीएच बिगड़ता है। योनि को सादे पानी से धोएं।
यूरिन न रोकें
अधिक देर पेशाब रोकने से बैक्टीरिया बढ़ने की संभावना रहती है। इसलिए, यूरिन को रोकने से बचें और पेशाब करने के बाद वेजाइना को साफ करें।
सावधानी
अगर अधिक दिन तक UTI की दिक्कत रहती है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। यह किसी गंभीर दिक्कत के लक्षण हो सकते हैं।
UTI होने पर ये सभी तरीके अपनाएं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com