अक्सर स्कैल्प में सफेद रंग की पपड़ी जमने के साथ खुजली होती है। इसे स्कैल्प सोरायसिस कहा जाता है। इस स्टोरी में जानें स्कैल्प सोरायसिस को दूर करने के घरेलू उपाय-
एप्पल साइडर विनेगर
स्कैल्प सोरायसिस को ठीक करने के लिए आप एप्पल साइडर विनेगर यूज कर सकते हैं। पानी के एक चौथाई सिरका मिलाएं। इससे अपने बालों को धोएं। फिर सादे पानी से बालों को साफ करें।
विटामिन डी
विटामिन डी लेने के लिए आप रोजाना दिन में आधे घंटे धूप में रहें। सोया मिल्क, मशरूम व अंडे की जर्दी का सेवन करें। इससे विटामिन डी की कमी पूरी होती है। यह स्कैल्प सोरायसिस से भी आपका बचाव करता है।
टी ट्री ऑयल
टी ट्री ऑयल में एंटी बैक्टीरियल व एंटी फंगल गुण होते हैं। इसे नारियल के तेल में 4-5 बूंद मिलाकर स्कैल्प पर लगाएं। इसे 15-20 मिनट तक लगाकर रखें।
नारियल तेल
यह एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण से भरपूर होता है। नारियल तेल में कपूर मिलाकर स्कैल्प पर आधे घंटे के लिए लगाएं। इसके बाद शैम्पू करें।
एलोवेरा जेल
इसमें मॉइस्चराइजिंग और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं। आपको स्कैल्प पर कम से कम 10 मिनट के लिए एलोवेरा जेल लगाएं। फिर पानी से बालों को धोएं।
स्कैल्प सोरायसिस को ठीक करने के लिए ये सभी तरीके अपनाएं। सेहत से जुड़ी अन्य तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com