लकवा की परेशानियों को दूर करेंगे ये घरेलू उपाय

By Vikas Rana
17 Dec 2023, 10:49 IST

शरीर और मस्तिष्क में खून की आपूर्ति रुक जाने पर या दिमाग में खून के जमाव हो जाने के कारण किसी व्यक्ति को लकवा लग सकता है। सर्दियों में लकवा होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। लकवा लगने के कारण शरीर को कई परेशानियां होती हैं। ऐसे में इन सभी परेशानियों को दूर करने के लिए इन घरेलू उपायों का इस्तेमाल करें।

एक्सपर्ट की राय

गाजियाबाद स्वर्ण जयंती के आयुर्वेदाचार्य राहुल चतुर्वेदी के अनुसार, 'सर्दियों में शरीर की नसें सिकुड़ जाती है, जिसके कारण शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक ढंग से नहीं हो पाता है। ऐसे में सर्दियों में लकवा के मरीजों को अपने शरीर को गर्म रखने की कोशिश करनी चाहिए।'

लक्षण

लकवा होने पर शरीर में कमजोरी महसूस होना, शरीर के एक हिस्से का बंद हो जाना, बोलने में दिक्कत होने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।

गीली मिट्टी का लेप लगाएं

लकवा के मरीज रोजाना गीली मिट्टी का लेप लगाएं। अगर रोज मिट्टी का लेप नहीं लगा सकते हैं, तो एक दिन छोड़ कर लगाएं। गीली मिट्टी का लेप लगाने के बाद मरीज को कटिस्नान जरूर कराएं। इससे मरीज को फायदा मिलेगा।

स्टीम बाथ लें

लकवा के मरीजों को रोजाना स्टीम बाथ करना चाहिए। स्टीम बाथ के बाद प्रभावित स्थान को गर्म गीली चादर से ढककर रोगी को कुछ समय धूप में बैठाएं। इन उपायों से आराम मिलेगा।

गर्म चीजों का सेवन करें

लकवा के मरीज गर्म चीजों का सेवन करें। गर्म चीजें उन्हें इस बीमारी से लड़ने में मदद करती है। इसके लिए लौंग, काली मिर्च और अदरक का सेवन कर सकते हैं।

नींबू पानी का एनिमा इस्तेमाल करें

नींबू पानी का एनिमा लकवा के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह एक प्राकृतिक इलाज है, जिसमें हर दिन नींबू पानी का एनिमा से रोगी के पेट की सफाई की जाती है। इस इलाज में रोगी के शरीर से काफी पसीना निकलता है। बता दें कि लकवा मरीजों के शरीर से पसीना का निकलना काफी जरूरी होता है।

इन सभी घरेलू नुस्खों की मदद से आप लकवा से होने वाली परेशानियों को दूर कर सकते हैं। सेहत से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com