अगर आपकी त्वचा पर खुजली, जलन या लाल चकत्ते हो रहे हैं, तो ये फंगल इंफेक्शन के लक्षण हो सकते हैं। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर आप इससे राहत पा सकते हैं। आइए आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं आसान और असरदार घरेलू उपाय।
सेब का सिरका
सेब का सिरका एंटीफंगल गुणों से भरपूर होता है। इसे पानी में मिलाकर रूई से त्वचा पर लगाएं। दिन में 2-3 बार इस्तेमाल करने से संक्रमण तेजी से ठीक हो सकता है।
टी ट्री ऑयल
टी ट्री ऑयल में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल तत्व होते हैं। नारियल तेल में मिलाकर त्वचा पर लगाएं। दिन में 3-4 बार इस्तेमाल करने से खुजली और जलन में राहत मिलती है।
नारियल का तेल
नारियल तेल त्वचा के संक्रमणों में असरदार है। यह फंगस और बैक्टीरिया दोनों को मारता है। इसे सीधे त्वचा पर लगाएं और आधे घंटे बाद धो लें।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा त्वचा को ठंडक देने के साथ ही फंगल इंफेक्शन से राहत देता है। इसमें एंटीफंगल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। दिन में 3 से 5 बार लगाने से असर दिखता है।
नीम के पत्ते
नीम के पत्तों को उबालकर बनाए गए पानी से त्वचा को धोना बेहद लाभकारी होता है। नीम में मौजूद तत्व फंगल को जड़ से खत्म करते हैं। दिन में 2-3 बार उपयोग करें।
शहद
शहद त्वचा को नमी देता है और फंगल बैक्टीरिया को खत्म करता है। इसे सीधे प्रभावित स्थान पर लगाएं। इससे जलन और रेडनेस में राहत मिलेगी।
दही
दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स शरीर में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाते हैं। दही को खाया भी जा सकता है और त्वचा पर लगाया भी। यह फंगल संक्रमण को जड़ से मिटाने में सहायक है।
ऊपर बताए गए घरेलू उपायों को फॉलो कर आप फंगल इंफेक्शन से छुटकारा पा सकते हैं। लेकिन अगर इंफेक्शन गंभीर हो तो डॉक्टर से परामर्श लेना न भूलें। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com