इन देसी नुस्खों में गायब होंगे Dark Circles

By Harsha Singh
10 Dec 2023, 10:00 IST

आजकल लोग दिन में ही नहीं, बल्कि रात में भी फोन या लैपटॉप पर काम करते रहते हैं। इस वजह से उनके लिए रात की नींद लेना भी मुश्किल हो गया है। नींद पूरी नहीं होने का सीधा असर चेहरे पर डार्क सर्कल्स के रूप में नजर आता है। अगर आप भी इस समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आइए इससे बचने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे जानते हैं।

आलू

डार्क सर्कल्स से बचाव के लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन आलू होता है। इस घरेलू नुस्खे के लिए आपको आलू को कद्दूकस करना है। इसके बाद आलू के रस को कॉटन की मदद से डार्क सर्कल्स पर लगाएं।

टी बैग

टी बैग की मदद से भी डार्क सर्कल्स को हटाया जा सकता है। इस घरेलू नुस्खे के लिए आपको टी बैग को कुछ देर के लिए फ्रिज में रखना है। जब ये ठंडे हो जाएं, तो इसे आंखों पर रखें।

ठंडा दूध

आंखों के नीचे आ रहे घेरे को कम करने के लिए ठंडा दूध भी फायदेमंद हो सकता है। आप ठंडे दूध को आंखों के नीचे लगाएं, इससे बहुत जल्द आपके डार्क सर्कल्स कम होने लगेंगे।

बादाम का तेल

बादाम के तेल में विटामिन ई अच्छी मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में आप बादाम के तेल को डार्क सर्कल्स पर लगा सकते हैं। इससे आपको बहुत जल्द राहत मिल सकती है।

टमाटर

टमाटर से भी डार्क सर्कल्स को कम किया जा सकता है। इसके लिए आपको टमाटर के जूस में नींबू का रस मिलाकर डार्क सर्कल पर लगाना चाहिए। इससे डार्क सर्कल्स कम हो जाएंगे।

इन घरेलू नुस्खों की मदद से डार्क सर्कल्स को कम किया जा सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com