भांग का नशा कैसे उतारें?

By Himadri Singh Hada
14 Mar 2025, 10:00 IST

होली के दौरान भांग का नशा चढ़ना आम बात है। लेकिन, अगर इसका असर ज्यादा हो जाए तो कुछ घरेलू उपायों से इसका नशा जल्दी उतारा जा सकता है।

इमली का सेवन

सबसे पहले इमली का सेवन करें, 30 ग्राम पकी इमली को पानी में भिगोकर इसका घोल बनाएं। फिर गुड़ मिलाकर इसे पिएं। इससे नशा जल्दी उतर सकता है।

खट्टी चीजों का सेवन

खट्टी चीजों का सेवन भी भांग के नशे को उतारने में मदद करता है। नींबू, संतरा, या छाछ का सेवन करने से नशा जल्दी उतर सकता है।

मीठी चीजें खाएं

मीठी चीजों से दूर रहना जरूरी है। शुगर नशे के असर को बढ़ा सकती है। भांग के नशे से बचने के लिए हैवी डाइट से भी परहेज करें।

अदरक

अदरक का सेवन भी भांग के नशे को उतारने में मदद करता है। अदरक के टुकड़े को चूसने से नशा धीरे-धीरे खत्म हो सकता है।

नारियल पानी

नारियल पानी भी नशे को उतारने के लिए बेहद फायदेमंद है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो नशे को जल्दी बेअसर करता है।

खट्टे फलों का सेवन

अगर भांग का नशा चढ़ जाए तो खट्टे फल जैसे अंगूर, मौसमी या नींबू का सेवन करना फायदेमंद होता है, जिससे नशे का असर कम हो जाता है।

घरेलू नुस्खे

भांग के नशे से बचने के लिए बेहतर है कि आप होली के दिन इसका सेवन न करें। लेकिन, अगर किया हो तो इन घरेलू नुस्खों से जल्दी राहत पा सकते हैं।

एनर्जी लेवल बढ़ना

इन घरेलू उपायों से न केवल भांग का नशा उतरता है, बल्कि ये शरीर को भी ताजगी और ऊर्जा प्रदान करते हैं। इससे आप बेहतर महसूस करते हैं।

अगर स्थिति ज्यादा बिगड़ने लगे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com