कमजोरी दूर करने के लिए जड़ी बूटियां

By Shrishti Chaubey
07 Dec 2022, 12:33 IST

पोषक तत्वों की कमी के कारण शरीर कमजोर पड़ सकता है साथ ही थकान भी महसूस हो सकती है। इसलिए सुस्ती या थकान से छुटकारा पाने के लिए इन जड़ी बूटियों का सेवन कर सकते हैं।

आंवला

आंवले में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बॉडी को हेल्दी रखते हैं। इसलिए सुबह खाली पेट एक ग्लास पानी में एक चम्मच आंवला पाउडर मिलाकर पीने से बालों को भी हेल्दी रख सकते हैं।

अश्वगंधा

कमजोरी और थकान में अश्वगंधा का सेवन कर सकते हैं। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। अश्वगंधा के चूर्ण का सेवन रोज करने से कमजोरी को दूर किया जा सकता है।

मुलेठी

पोषक तत्वों से भरपूर होता है मुलेठी। एक गिलास दूध में 2 चम्मच शहद और 1 चम्मच मुलेठी पाउडर मिलाकर सेवन करने से कमजोरी से राहत पा सकते हैं।

जिनसेंग

जिनसेंग औषधीय जड़ी-बूटी है, जो शरीर को कमजोर होने से बचा सकती है। जिनसेंग की जड़ों को पानी में उबालें। पानी आधा होने पर छान कर सेवन करें। इसमें शहद भी मिला सकते हैं।

गिलोय

गिलोय में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। गिलोय का काढ़ा या जूस पीने से शरीर की कमजोरी दूर होने के साथ प्रतीक्षा प्रणाली भी मजबूत होगी। इससे खून की कमी भी पूरी हो सकती है।

इन जड़ी बूटियों की मदद से शरीर की कमजोरी से छुटकारा पाया जा सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com