औषधीय गुणों से भरपूर अखरोट आपकी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। साथ ही यह आपकी स्किन और बालों को भी लाभ पहुंचाता है। आज इस स्टोरी में हम आपको बताने जा रहे हैं अखरोट के तेल के कुछ फायदों के बारे में। साथ ही जानें इसे इस्तेमाल करने का तरीका भी-
अखरोट के तेल के गुण-

कोलीन

विटामिन E, K

फैटी एसिड

एंटीऑक्सीडेंट

जिंक

एंटीमाइक्रोबियल

हेल्दी हार्ट के लिए
ओमेगा 3 फैटी एसिड के गुणों से भरपूर अखरोट का तेल हार्ट को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। अखरोट का तेल दिल से जुड़े रोगों का जोखिम कम कर सकता है।
डैंड्रफ दूर करे
अखरोट के तेल में एंटी फंगल गुण मौजूद होते हैं, जो आपके स्कैल्प को हेल्दी रखते हैं। इससे मालिश करने से डैंड्रफ से राहत मिलती है।
इंफेक्शन से राहत
एंटीसेप्टिक व एंटी फंगल गुणों से भरपूर अखरोट का तेल त्वचा को संक्रमण से बचाते हैं। यह खुजली, जलन आदि समस्याओं से छुटकारा दिलाता है।
स्ट्रेस दूर करे
अखरोट के तेल में ओमेगा 3 फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में होता है, जो तनाव को दूर करने में मदद करते हैं। साथ ही यह मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं। इसके सेवन से दिमाग तेज होता है।
हीमोग्लोबिन बढ़ाए
अखरोट के तेल को डाइट का हिस्सा बनाने से शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ता है। इसमें पाए जाने वाले ओमेगा-3 फैटी एसिड और मैग्नीशियम ब्लड फ्लो बेहतर बनाने में सहायक होते हैं।
एंटी एजिंग
अखरोट का तेल बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने में मदद करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा में कसावट लाने में मदद करते हैं।
बालों का विकास करे
अखरोट का तेल कॉपर से भरपूर होता है। यह नए बालों को उगाने में सक्षम है। साथ ही इसमें आयरन भी पाया जाता है, जो स्कैल्प में रक्त प्रवाह को ठीक करता है।
कैसे करें प्रयोग-

त्वचा पर लगाएं

खाने में इस्तेमाल करें

स्कैल्प की मालिश करें

अखरोट का तेल इन सभी समस्याओं में बेहद फायदेमंद होता है। आप इसका सेवन सीमित मात्रा में कर सकते हैं। सेहत से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com