भुना हुआ जीरा आपके खाने का स्वाद बढ़ाने के अलावा सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। इसका नियमित सेवन करने पेट और त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।
एक्सपर्ट की राय
भुने हुए जीरे में जिंक,कॉपर, विटामिन बी और विटामिन के की मात्रा काफी अधिक होती है। इससे होने वाले फायदों के बारे में जानिए एक्सपर्ट स्नेहा गिल से -
वजन घटाएं
वजन कम करने के लिए भुने हुए जीरा का इस्तेमाल करें। इसके लिए एक गिलास गर्म पानी लें अब इसमें शहद और नींबू को मिलाकर पी जाएं। वजन जल्दी कम होगा।
पेट के लिए फायदेमंद
भुना हुआ जीरा पेट से जुड़ी बीमारियों जैसे - गैस, एसिडिटी, अपच की समस्या को दूर करता है। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण डाइजेशन सिस्टम को बेहतर बनाता है।
चेहरे से पिंपल्स हटाएं
चेहरे पर काफी ज्यादा पिंपल्स होने पर भुने हुए जीरे का इस्तेमाल करें। इसके लिए भुने हुए जीरे का पेस्ट बनाकर इसे चेहरे पर लगाएं। इसमें मौजूद विटामिन सी चेहरे पर निखार लाता है।
खून की कमी दूर करें
भुना जीरा शरीर में खून की कमी को दूर करता है। इसे खाने से शरीर में रेड ब्लड सेल्स की मात्रा बढ़ती है। साथ ही, इसे आयरन का भी अच्छा स्त्रोत माना जाता है।
हेयर फॉल रोके
भुना हुआ जीरा हेयर फॉल की समस्या को दूर करता है। इसके लिए बादाम के तेल को गर्म करें और इसमें भुना हुआ जीरा मिला दें। तेल के ठंडे होने पर इसे सिर पर लगा लें।
भुना जीरा खाने से शरीर को इतने सारे फायदे होते हैं। सेहत से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com