सर्दियों के मौसम में अक्सर लोगों को जोड़ों में दर्द होने की समस्या होती हैं। इससे राहत के लिए औषधीय गुणों से भरपूर चीजों को डाइट में शामिल किया जा सकता है। आइए लेख में जानें -
अदरक खाएं
अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। इसकी चाय या इसका सेवन करने से जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद मिलती है।
अजवाइन का पानी
अजवाइन में एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसको हल्के गुनगुने पानी के साथ लेने से जोड़ों के दर्द से राहत देने में मदद मिलती है।
हल्दी खाएं
हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। इसको दूध के साथ लेने से जोड़ों के दर्द से राहत देने और सूजन को कम करने में मदद मिलती है।
दालचीनी की चाय
दालचीनी में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं। इसकी चाय का सेवन करने से जोड़ों की सूजन और दर्द को कम करने में मदद मिलती है। यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।
लहसुन खाएं
लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद मिलती है।
ग्रीन टी पिएं
ग्रीन टी में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद मिलती है।
लौंग की चाय
लौंग में एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं। ऐसे में इसकी चाय का सेवन करने से जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद मिलती है।
सर्दियों में जोड़ों के दर्द से राहत के लिए लेख में बताई गई चीजों का सेवन किया जा सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com