थकान और कमजोरी दूर करने के आसान उपाय

By Anuj Tiwari
08 Sep 2022, 12:20 IST

खराब लाइफस्टाइल और शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण थकान और कमजोरी होना स्वाभाविक है। अपनी दिनचर्या में कुछ चीजों को बदल कर आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं। आइए जानते हैं इस परेशानी को दूर करने के उपाय।

ठंडे पानी से स्नान

थकान या कमजोरी महसूस होने पर ठंडे पानी से नहाना फायदेमंद होता है। ऐसा करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और आप फ्रेश फील करते हैं।

मिनरल्स से भरपूर डाइट

भोजन में पोटैशियम, सोडियम, जिंक और कैल्शियम युक्त आहार लेने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जो थकान और कमजोरी जैसी समस्याओं से निपटने में आपकी मदद कर सकता है।

आयरन युक्त आहार

शरीर में आयरन की कमी के कारण भी थकान और कमजोरी जैसी समस्याएं होती हैं। आयरन युक्त आहार लेने से शरीर में ब्लड फ्लो बेहतर होता है और खून की कमी से होने वाली समस्याओं से भी राहत मिलती है।

अच्छी नींद लेना

पर्याप्त नींद न लेने के कारण शरीर में दिनभर थकान और कमजोरी बनी रहती है। 7 से 8 घंटे की नींद लेना आपको पूरे दिन फ्रेश और एनर्जेटिक बनाए रखता है।

पानी की कमी

शरीर में पानी की कमी होने के कारण भी थकान, कमजोरी और चक्कर आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। डिहाइड्रेशन बॉडी में एनर्जी लेवल को कम करता है। इनसे निजात पाने के लिए पर्याप्त पानी पीना जरूरी है।

एक्सरसाइज करना

नियमित व्यायाम करने से शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है, जो बॉडी में ऊर्जा के स्तर को बढ़ाता है। रोज सुबह एक्सरसाइज करने से थकान और कमजोरी की समस्या नहीं होती, साथ ही मानसिक और शारीरिक ऊर्जा बनी रहती है।

इन उपायों की मदद से आप थकान और कमजोरी की समस्या से निजात पा सकते हैं। सेहत से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com