ठंड के मौसम में अक्सर लोगों को सर्दी-जुकाम की दिक्कत का सामना करना पड़ता है। ऐसे में नाक बंद होने के कारण नींद भी प्रभावित होती है और सांस लेने में भी परेशानी होती है। आइए जानें बंद नाक खोलने के कुछ आसान तरीके-
चाय पिएं
बंद नाक को खोलने के लिए आप अदरक और तुलसी की चाय पी सकते हैं। यह चाय एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होती है।
सिकाई करें
जी हां, सिकाई की मदद से भी आप बंद नाक को खोल सकते हैं। तवे को गर्म करके उसमें कपड़ा रखें। कपड़ा गर्म होने के बाद इसे नाक व गले पर लगाएं। यह बलगम को ढीला करेगा।
गरारा करें
हल्के गुनगुने नमक पानी से गरारा करने से बंद नाक को खोलने में मदद मिलेगी। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण गले की खराश दूर करते हैं और कफ को भी बाहर करने में मदद करते हैं।
भाप लें
भाप लेने से आपको खांसी, बंद नाक, गले के दर्द और सूजन जैसी तमाम दिक्कतों से आराम मिल सकती हैं। रोज रात में सोने से पहले स्टीम जरूर लें।
लौंग और कपूर
3 से 4 लौंग में एक छोटा टुकड़ा कपूर, आधा चम्मच अजवाइन और 2 से 3 बूंद नीलगिरी का तेल मिलाकर पोटली बना लें। इसे थोड़ी-थोड़ी देर में सूंघें।
काली मिर्च और शहद
1 चम्मच शहद लेकर इसमें काली मिर्च का पाउडर मिलाएं। इसे दिन में 4 से 5 बार खाएं। यह भी बंद नाक को खोलने में मदद करेगा।
बंद नाक खोलने के लिए ये सभी आसान तरीके अपनाएं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com