आंखों के नीचे के जिद्दी डार्क सर्कल्स आपके फेस की खूबसूरती को प्रभावित करते हैं। इन्हें दूर करने के लिए लोग कई महंगे प्रोडक्ट यूज करते हैं। आप इन्हें कुछ घरेलू नुस्खों से भी दूर कर सकते हैं। लेख में जानें विस्तार से-
अच्छी नींद लें
डार्क सर्कल्स दूर करने के लिए आपको 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लेनी चाहिए। नींद की कमी डार्क सर्कल्स होने के साथ ही आपकी स्किन को कई अन्य तरह से भी प्रभावित करती है।
टी बैग
इस्तेमाल किए हुए टी बैग से भी आप डार्क सर्कल्स दूर कर सकते हैं। आप इन्हें ठंडा करके अपनी आंखों पर 10 मिनट के लिए रखें।
बादाम तेल
रोजाना आंखों के नीचे 5 मिनट बादाम तेल से मालिश करने से कोले घेरे कम होते हैं। इसके विटामिन ई के गुण बेहद फायदेमंद होते हैं।
टामाटर का रस
1 चम्मच टामाटर का रस लेकर इसमें 2 से 3 बूंद नींबू के रस की मिलाएं। इस मिश्रण को आंखों के नीचे लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ें। फिर सादे पानी से इसे धोएं।
खीरा
खीरे में स्किन को हाइड्रेट करने वाले गुण होते हैं। आप खीरे की 2 पतली स्लाइस लेकर दोनों आंखों पर 10 मिनट के लिए रखें।
गुलाब जल
डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए आप रुई की मदद से गुलाब जल को अपनी आंखों के नीचे लगाएं। इससे आंखों की सूजन भी कम होती है।
डार्क सर्कल्स दूर करने के लिए ये सभी टिप्स फॉलो करें। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com