अधिक काम करने के कारण या कई अन्य वजहों के चलते बॉडी पेन होना बेहद आम दिक्कत है। लेख में जानें इसे दूर करने के नुस्खे-
आराम करें
कई बार अधिक मेहनत करने से या चलने से आपको शरीर में दर्द हो सकता है। इसे दूर करने के लिए आप आराम करें।
गर्म सेंक
बॉडी पेन में हीट थेरेपी मददगार हो सकती है। आप हॉट वाटर बोतल या हॉट पैक लगाएं। इससे मांसपेशियों में ऐंठन और तनाव कम होता है।
अदरक
अदरक का लेप लगाने से आपको दर्द और सूजन को कम करने में मदद हो सकती है। इससे रक्त का संचार बेहतर होता है।
सरसों का तेल
रात को सोने से पहले सरसों के तेल को गुनगुना करके दर्द वाले स्थान पर लगाएं और मालिश करें। इससे दर्द दूर होगा।
सावधानी
बदन दर्द दूर करने के लिए ये नुस्खे अपनाएं। लेकिन, समस्या बढ़ने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
लेख में आपने जाना बदन दर्द दूर करने के आसान घरेलू नुस्खे। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ें onlymyhealth.com