पसीने से आती है बदबू? अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

By Deepak Kumar
20 Mar 2025, 18:00 IST

पसीना आना शरीर की एक सामान्य और जरूरी प्रक्रिया है, लेकिन कई बार पसीने से बदबू आने लगती है, जिससे शर्मिंदगी महसूस हो सकती है। पसीने की बदबू को रोकने के लिए आप कई घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं।

घरेलू नुस्खे

ये नुस्खे न केवल असरदार होते हैं, बल्कि इनका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है। आइए जानते हैं कुछ घरेलू उपाय जो पसीने की बदबू को दूर करने में मदद कर सकते हैं।

नींबू का रस

नींबू में नेचुरल एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसे सीधे पसीने वाली जगह पर लगाएं या पानी में नींबू का रस डालकर नहाएं। इससे बदबू दूर होगी और त्वचा पर ताजगी महसूस होगी।

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा को पसीने वाली जगह पर हल्का सा लगा सकते हैं। यह पसीने की बदबू को सोख लेता है और शरीर को ताजगी देता है।

टी ट्री ऑइल

टी ट्री ऑइल (Tea Tree Oil) में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसे पानी में डालकर नहा सकते हैं या सीधे पसीने वाली जगह पर लगाकर हल्का मसाज करें। इससे बदबू कम होगी।

अलसी के बीज

अलसी के बीज पसीने की बदबू को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इन बीजों को पानी में उबालकर रोज पिएं। यह शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करता है।

रोजमेरी का तेल

रोजमेरी का तेल पसीने की बदबू को दूर करने के लिए फायदेमंद है। इसे पानी में डालकर नहाएं या शरीर पर लगा सकते हैं। इससे शरीर में ताजगी बनी रहती है।

संतरा या पुदीना का तेल

संतरा या पुदीना का तेल शरीर पर लगाने से ताजगी महसूस होती है और पसीने की बदबू दूर रहती है। इन्हें अपनी क्रीम या लोशन में मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

इन नुस्खों का पालन करने से पसीने की बदबू को कम किया जा सकता है और ताजगी बनी रहती है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com