अंडर आर्म्स के कालेपन के कारण आप अपने मनपसंद कपड़े नहीं पहन पाती हैं। चलिए इस लेख में जानिए इस समस्या से छुटकारा दिलाने वाले कुछ आसान उपायों के बारे में-
शहद
अंडर आर्म्स का कालापन दूर करने के लिए आप शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे 10 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। शहद त्वचा को एक्सफोलिएट और हाइड्रेट करने में मदद करेगा।
नींबू का रस
इसमें ब्लीचिंग गुण होते हैं, जो कालेपन की समस्या से राहत दिलाने में मदद करते हैं। आप डायरेक्ट त्वचा पर इसे लगा सकते हैं। ऐसा करने से अंडर आर्म्स का कालापन दूर होता।
एलोवेरा जेल
इसे लगाने से भी अंडर आर्म्स का कालापन दूर होता है। एलोवेरा जेल को थोड़ी देर के लिए अंडर आर्म्स पर लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें। 10 से 15 मिनट के बाद इसे सादे पानी से धोएं।
ओट्स स्क्रब
चार से पांच चम्मच ओट्स पीसकर इसमें टमाटर का पल्प मिलाएं। तैयार हुए पेस्ट से हफ्ते में दो बार स्क्रब करें। इससे अंडर आर्म्स के कालेपन को दूर करने में मदद मिलेगी।
बेसन
एक चम्मच बेसन में नींबू का रस मिलाकर अंडर आर्म्स में लगाएं। 8 से 10 मिनट के बाद जब ये सूख जाए तब इसे सादे पानी से धो दें।
दूध
अंडर आर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए आप कच्चा दूध भी लगा सकते हैं। इससे त्वचा का रंग साफ होता है। इसे लगाने से डेड सेल्स निकल जाते हैं।
इन आसान घरेलू नुस्खों को अपनाकर आप अंडर आर्म्स का कालापन दूर कर सकते हैं। बताई गई किसी चीज से एलर्जी होने पर उसका इस्तेमाल न करें। स्वास्थ्य से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com