दही के साथ किशमिश खा लिया तो क्या होगा?

By Aditya Bharat
23 Nov 2024, 14:30 IST

दही और किशमिश दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनका एक साथ सेवन करने से शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और स्वास्थ्य बेहतर होता है। आइए जानते हैं इन दोनों को साथ खाने से मिलने वाले फायदों के बारे में।

आंतों के लिए फायदेमंद है

दही और किशमिश खाने से पाचन तंत्र को मजबूती मिलती है। दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया और किशमिश के पोषक तत्व आंतों की सेहत सुधार सकते हैं।

आयरन की कमी दूर होती है

अगर शरीर में आयरन की कमी है तो किशमिश और दही का सेवन जरूर करें। यह एनीमिया जैसी समस्याओं से बचाव करता है और शरीर में खून की कमी को भी दूर कर सकता है।

सूजन से राहत मिलती है

मसालेदार और तला-भुना खाना खाने से आंतों में सूजन हो सकती है। दही और किशमिश का सेवन इस सूजन को कम करने में मदद कर सकता है।

मजबूत दांत और मसूड़े

दही और किशमिश में मौजूद कैल्शियम आपके दांतों और मसूड़ों को मजबूत बना सकता है। इसे रोजाना अपनी डाइट में शामिल करने से ओरल हेल्थ भी बेहतर हो सकती है।

हड्डियों के लिए वरदान है

अगर आप दही और किशमिश का सेवन करते हैं तो आपकी हड्डियां मजबूत हो सकती हैं। यह बढ़ती उम्र में होने वाले जोड़ों के दर्द को भी कम करने में मदद करते हैं।

दही और किशमिश कैसे खाएं?

गर्म दूध में किशमिश डालें, फिर इसमें दही की थोड़ी मात्रा मिलाएं। इस मिश्रण को ढककर 8-12 घंटे के लिए छोड़ दें। इसे नाश्ते या लंच में खाएं।

मूड को बनाए बेहतर

दही और किशमिश खाने से मूड बेहतर रहता है। यह शरीर को जरूरी ऊर्जा देने के साथ मन को भी शांत करता है।

दही और किशमिश का रोजाना सेवन करने से आप स्वस्थ और ऊर्जावान रह सकते हैं। अगर आपको दही या किशमिश खाने से एलर्जी है तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com